बाजर:- बाजार में आज का दिन काफी बेहतरीन रहा सोमवार को हुई टूट के बाद आज बाजार में खूब खरीददारी देंखने को मिली। वही आज जहां बाजार में इंट्राडे कारोबार में सेंसेक्स 1350 अंकों से ज्यादा मजबूत हुआ. वहीं निफ्टी भी इंट्राडे में 16244 के लेवल तक मजबूत हुआ. इस तेजी में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 11.5 लाख करोड़ बढ़ गया।
बढ़त के साथ बन्द हुए आज के बाजार ने निवेशकों को खूब खुशी दी आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 11.5 लाख करोड़ बढ़ गया है। जो की सोमवार को 2,43,49,924 करोड़ था आज यह बढ़कर 2,55,08,095.62 करोड़ हो गया. यानी 1 दिन में निवेशकों ने 11.5 लाख करोड़ रुपये कमा लिए।
इसके अलावा आज अगर हम एशियाई बाजार की बात करें तो यह आज काफी तेजी के साथ मार्केट में ट्रेंड करता रहा।आज एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है. SGX Nifty, निक्केई 225 में आधे फीसदी के आस पास तेजी देखने को मिली है. स्ट्रेट टाइम्स में करीब 08 फीसदी तो हैंगसेंग में 2 फीसदी तक बढ़त नजर आई है. ताइवान वेटेड, कोस्पी और शंघाई कंपोजिट भी मजबूत हुए हैं।

