बाजार:- आज के समय मे म्युचुअल फंड लोगो की पसन्द बना हुआ है। युवा बढ़ चढ़ कर म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट कर रहा है। क्योंकि यह उनके इन्वेस्टमेंट पर उन्हें उम्दा रिटर्न दे रहे हैं। वही अब खबर है कि एसेट मैनेजमेंट कंपनियां म्युचुअल फंड की नई योजनाओं को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में जोर शोर से जुटी हुई है। क्योंकि सेबी की ओर से लगाई गई तीन माह की पाबंदी अब खत्म होने वाली है। जानकारी के लिए बता दें भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने नई फंड पेशकश लाने पर नई प्रणाली लागू होने तक रोक लगा दी थी।
सेबी ने एसेट मैनेजमेंट कम्पनियों को नए फंड लॉन्च करने के लिए 1 जुलाई की समय सीमा तय की थी। वही अब 1 जुलाई आने वाली है और म्युचुअल फंड के नए फंड को अब कम्पनियां लॉन्च कर सकती है। नए फंड के लॉन्च की अवधि खत्म होते देख कम्पनियों ने नए फंड लॉन्च करने की योजना बना ली है। सूत्रों का कहना है कि कम्पनियों द्वारा इस महीने कम से कम छह एएमसी ने नई योजनाएं शुरू करने की मंजूरी के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा करवाए जाएंगे।
बता दें अप्रैल से मई के बीच एक दर्जन से अधिक कम्पनियों ने 15 योजनाओं के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा करवाए थे। वित्त वर्ष 2021-22 में एएमसी ने 176 नई फंड पेशकश कर 1.08 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके पहले वर्ष 2020-21 में 84 नई फंड पेशकश लाई गई थीं। हालांकि, चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक केवल चार फंड पेशकश ही की गई हैं जिनसें सिर्फ 3,307 करोड़ रुपये ही जुटाए जा सके हैं।
