बाज़ार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए FD में निवेश करें

बिज़नेसबाज़ार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए FD में...

Date:


बाज़ार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए FD  में निवेश करें

मौजूदा समय में बाज़ार की अनिश्चितताओं और लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से किसी भी व्यक्ति द्वारा किए गए निवेश और उस पर मिलने वाले रिटर्न पर बुरा असर पड़ सकता है। अपनी जमा-पूँजी को बाज़ार की बढ़ती अस्थिरताओं से बचाने के लिए, एक ऐसी बेहतरीन वित्तीय योजना का चयन करना ही सबसे अच्छा है, जिस पर बाज़ार की गतिविधियों का कोई असर नहीं हो। हालांकि, फिक्स्ड-इनकम मार्केट में कम ब्याज़ दरों की वजह से आजकल लोग फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे साधनों में भी अपने पैसों का निवेश करने से दूर भागने लगे हैं। लेकिन, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD आपके लिए निवेश का सबसे पसंदीदा विकल्प हो सकता है, जो जमा-पूँजी की उच्चतम सुरक्षा के साथ-साथ आकर्षक रिटर्न भी प्रदान करता है।

नीचे बताया गया है कि, मौजूदा हालात में आपको इस FD में निवेश करने का विकल्प क्यों चुनना चाहिए।

आकर्षक रिटर्न

उच्च ब्याज़ दर की वजह से निवेशक को मैच्योरिटी पर बेहतर रिटर्न मिलना तय है, और इस तरह उसकी जमा-पूँजी में आसानी से वृद्धि होती है। बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी माध्यम से निवेश करने पर 6.75% तक के बेहद आकर्षक ब्याज़ दरों का प्रस्ताव देता है, जबकि 60 साल से कम उम्र के लोगों को ऑनलाइन निवेश करने पर 6.60% तक के ब्याज़ दर का प्रस्ताव मिलता है। बैंकों के FDs की तुलना में ये ब्याज़ दरें कहीं ज़्यादा हैं।

नीचे एक उदाहरण दिया गया है, जिसकी मदद से आप किसी वरिष्ठ नागरिक द्वारा 40,00,000 रुपये के बैंक FD और बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में 4 साल के लिए निवेश करने पर मिलने वाले रिटर्न की तुलना कर सकते हैं।

FD का प्रकार निवेश की राशि समयावधि ब्याज़ दर ब्याज़ के रूप में प्राप्त राशि मैच्योरिटी पर प्राप्त राशि
बैंक FD 40,00,000 रुपये 4 वर्ष 6% 10,75,942 रुपये 50,75,942 रुपये
बजाज फाइनैंस FD 40,00,000 रुपये 4 वर्ष 6.75% 11,94,354 रुपये 51,94,354 रुपये

ऊपर दी गई तालिका से पता चलता है कि, बैंक FDs की तुलना में बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD से मिलने वाला रिटर्न अधिक है।

निवेशक नॉन-कम्युलेटिव FD में उतनी ही समयावधि के लिए समान राशि का निवेश करके नियमित अंतराल पर भुगतान पाने के विकल्प का भी लाभ उठा सकते हैं। वे मासिक, तिमाही, छमाही, वार्षिक या मैच्योरिटी पर भुगतान पाने का विकल्प चुन सकते हैं।

नीचे दी गई तालिका में समान राशि और पहले बताई गई समयावधि के लिए नियमित अंतराल पर मिलने वाली राशि के बारे में बताया गया है:

नियमित अंतराल पर भुगतान पाने का विकल्प डिपॉजिट की राशि समयावधि ब्याज़ दर प्राप्त होने वाली राशि
मासिक 40,00,000 रुपये 4 वर्ष 6.55% 21,833 रुपये
तिमाही 40,00,000 रुपये 4 वर्ष 6.59% 65,900 रुपये
छमाही 40,00,000 रुपये 4 वर्ष 6.64% 1,32,800 रुपये
वार्षिक 40,00,000 रुपये 4 वर्ष 6.75% 2,70,000 रुपये

यह सुविधा उन सभी लोगों के लिए बेहद मददगार है, जो इस तरह मिलने वाली राशि का उपयोग करके अपने मासिक खर्चों या बार-बार होने वाले खर्चों को पूरा करना चाहते हैं।

सुरक्षा एवं विश्वसनीयता

यह फिक्स्ड डिपॉजिट किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी कमाई के निवेश का सबसे बेहतर विकल्प है, क्योंकि यह जमा-पूँजी की अधिकतम सुरक्षा प्रदान करता है। इसे भारत की अग्रणी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों, यानी CRISIL (FAAA) और ICRA (MAAA) से उच्चतम रेटिंग प्राप्त हुई है जो अधिकतम सुरक्षा का प्रमाण है। इसके अलावा, बजाज फाइनैंस इकलौता ऐसा NBFC है जिसके पास ‘बिना दावे के डिपॉजिट की संख्या शून्य’ है, जो समय पर भुगतान के साथ-साथ ग्राहकों को बिना किसी डिफ़ॉल्ट के बेहतरीन अनुभव प्रदान करने का संकेत है।

सरल ऑनलाइन प्रक्रिया

अक्सर लोग निवेश के बेहद आकर्षक विकल्प को केवल इस वजह से ठुकरा सकते हैं, क्योंकि उसमें बहुत ज़्यादा कागजी कार्रवाई शामिल होती है और उसकी प्रक्रिया भी बेहद जटिल होती है। हालांकि, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ निवेशक को संपर्क-रहित और कागजी कार्रवाई के बिना ऑनलाइन प्रक्रिया का फायदा मिलता है। इसके अलावा, ऑनलाइन निवेश करने वालों को 0.10% की अतिरिक्त दर का फायदा भी मिलता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...