Corporate Fixed Deposits: आज सभी अपने सुरक्षित भविष्य के लिए बचत करते हैं। लोग ये बचत संपत्ति, सोना, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड्स आदि के रूप करते हैं। वर्तमान समय में बचत करने का एक अच्छा तरीका फिक्स्ड डिपॉजिट भी है। जिसमें लोग अधिक विश्वास करते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट में एक तय राशि निश्चित समय के लिए जमा की जाती है। जो एक निश्चित समय के बाद ब्याज सहित मिलती है। इस समय दो तरीके के फिक्स्ड डिपॉजिट चलन में हैं। पहला बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट और दूसरा कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट।
Corporate Fixed Deposit क्या है?
Corporate Fixed Deposit धन निवेश करने का बेहतर विकल्प है। यह फिक्स्ड डिपॉजिट का ऐसा माध्यम है, जिसे कंपनी या कॉर्पोरेट वर्ग संचालित करते हैं। बड़ी कंपनियां को अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए अधिक धन की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में कंपनी धन जुटाने के लिए अपने निवेशकों से तय समय के लिए Corporate Fixed Deposit के जरिए धन लेती है। ये कंपनियां तय समय पूरा होने के बाद निवेशकों को Corporate Fixed Deposit के जरिए उनका दिया हुआ धन ब्याज सहित लौटाती है। निवेशकों और कंपनियों के बीच होने वाले इस लेनदेन को ही Corporate Fixed Deposit कहते हैं।
कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट पर कंपनियां निवेशकों को बैंक एफडी की तुलना में अधिक ब्याज देती हैं। इस कारण से निवेशक बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की अपेक्षा Corporate Fixed Deposit में पैसा लगाना अधिक पसंद कर रहे हैं। Corporate Fixed Deposit, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में जोखिम युक्त भी होती है।
Corporate Fixed Deposit के समय रखें इन बातों का ध्यान?
Corporate Fixed Deposit में पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें कि अच्छी रेटिंग वाली कंपनी में पैसा लगाएं। अगर कम रेटिंग वाली कंपनी के अंतर्गत Corporate Fixed Deposit में पैसा लगा रहे हैं तो जोखिम उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा Corporate Fixed Deposit करने से पहले कंपनी का पुराना रिकॉर्ड जरूर चेक करें। Corporate Fixed Deposit करवाने के लिए ऐसी कंपनी में धन निवेश करें जो अच्छा मुनाफा कमा रही हो। Corporate Fixed Deposit करने से पहले किसी भी कंपनी की नियम और शर्तें अच्छे से समझ लें। जिससे भविष्य में कोई परेशानी न हो।
Corporate Fixed Deposit के लाभ
Corporate Fixed Deposit में पैसा लगाने पर निवेशकों को अधिक लाभ मिलता है। Corporate Fixed Deposit में निवेशकों को उनकी पूंजी पर 8 से 10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इतनी ब्याज दर होने पर निवेशक बहुत कम समय के लिए निवेश करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। Corporate Fixed Deposit में एक से पांच साल तक के लिए पैसे लगाया जा सकता है। Corporate Fixed Deposit कम समय और अधिक समय के लिए निवेश करने वाले निवेशकों के लिए उपयोगी है। यदि कंपनी की अच्छी रेटिंग पैसे निवेश किए जाता हैं तो निश्चित रिटर्न की गारंटी होती है और पैसा डूबता नहीं है।
