बाजार:- इस समय हर आदमी महंगाई के तांडव से परेशान हैं और सेविंग करने की योजना बना रहा है। लोग हमेशा एक ऐसा सेविंग प्लान ढूंढते रहते हैं जो की उनको बेहतरीन रिटर्न प्रदान करें और उनका पैसा सुरक्षित भी रहे। कई लोग सुरक्षा के लिहाज से अपना पैसा बैंक में जमा करवा देते हैं वही कई लोग बेहतरीन रिटर्न के लिए अपना पैसा म्युचुअल फंड में निवेश करने का विचार करते हैं। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे इंवेसमेन्ट प्लान के बारे में जिंसमे आप सिर्फ 500 रुपये का इंवेसमेन्ट करके लाखों रुपये कमा सकते हैं।
छोटा इंवेसमेन्ट प्लान:-
अगर हम छोटे इंवेसमेन्ट प्लान की बात करे तो उसमें अगर सबसे पहला कोई नाम आता है तो वह है एसआईपी। क्योंकि यह म्युचुअल फंड में निवेश का बेहतरीन विकल्प है और इसमे आप महज 500 रुपये से निवेश स्टार्ट कर सकते हैं। क्योंकि जब आप एसआईपी में अपना पैसा लगाते है तो यह लॉन्ग टर्म में आपको बेहतरीन रिटर्न देता है वही इसमे जो भी युवक निवेश करता है उसको जोखिम काफी कम रहता है और वह अपने पैसे को सुरक्षित तरीके से डबल कर सकता है।
क्या है रेगुलर इंवेसमेन्ट:-
एसआईपी के जरीए आप अपने निवेश में नियमितता बनाकर रख सकते हैं। इसमे आप अपनी सुविधा के अनुसार निवेश की तारीख तय कर सकते हैं. एसआईपी की मदद से आपको नियमित निवेश की आदत पड़ जाती है। अगर आप वेतन भोगी हैं और हर महीने कुछ कम ही रुपये बचा पाते हैं, तो आपके लिए एसआईपी एक बेहतरीन रणनीति है। हर महीने कुछ हजार रुपये आपके खाते से कटते जाते हैं और लंबी अवधि में इससे अच्छी-खासी पूंजी इकट्ठी होती है।
फायदा:-
एसआईपी की सबसे बढ़िया बात इसमे मिलने वाला कंपाउंडिंग का फायदा है। क्योंकि जब आप एसआइपी करवाते हैं तो आपको हर महीने मिलने वाले रिटर्न पर भी रिटर्न मिलता रहता है. इसकी वजह से आपकी पूंजी काफी तेजी से बढ़ती है।

