Site icon Buziness Bytes Hindi

विदेशी बाजार में 5 हजार लगाए और लाखों कमाएं

बाजार:- आज के समय मे हर कोई अपने पैसे को इन्वेस्ट करके पैसा कमाना चाहता है। वही हमारे देश मे कई लोग ऐसे भी है जो कि भारतीय शेयर बाजर में पैसा लगाते है और उनके मन मे हमेशा यह खयाल रहता है कि आखिर वह अपना पैसा विदेशी शेयर मार्केट में कैसे लगाए और उससे वह किस प्रकार पैसा कमा सकते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कैसे खरीदे जाते हैं विदेशी शेयर और आप कैसे बन सकते हैं विदेशी शेयर मार्केट के मास्टर खिलाड़ी…
अगर आप विदेशी शेयर खरीदना चाहते हैं तो यह कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि यह दूर से देखने मे कठिन लगता है लेकिन वास्तव में यह बिल्कुल सरल काम है। यूएस शेयरों में निवेश की प्रक्रिया एक इंटरनेशल ब्रोकरेज फर्म के माध्यम से एक विदेशी ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के साथ शुरू होती है. केवाईसी और आरबीआई के एलआरएस नियमों सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने पर, जिसे पूरा करने में ब्रोकरेज फर्म मदद करती है, आप यूएस शेयरों में ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं।
वही विदेशी शेयर को खरीदने के लिए भारत के इन्वेस्टर को आंशिक स्वामित्व की अनुमति है और कोई भी अमेरिकी शेयरों को 100 रुपये से कम राशि के साथ जमा करना शुरू कर सकता है विदेशी शेयर में इंवेसमेन्ट करने लोगो को बेहतरीन लाभ मिलता है क्योंकि कई विदेशी शेयर ऐसे है जो की अपने ग्राहकों को उम्दा लाभ दे रहे हैं। अगर आप अमेरिका के बड़े शेयरों में लॉन्ग टाइम इंवेसमेन्ट करते हैं तो यह आपको महज 5000 के इंवेसमेन्ट से लखपती बना सकता है।
Exit mobile version