लाइफस्टाइल डेस्क: भारत में वैसे बहुत सी जगह है घूमने के लिए लेकिन मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां बहुत से स्थानों में आप घूम सकते है | लेकिन वहां की सबसे प्रसिद्ध जगह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर का प्राचीन मंदिर है |
मंदिर को बहुत ही सुन्दर रूप में डिजाइन किया गया है। यह एक द्वीप पर स्थित है जिसका नाम मंधाता है। मंदिर तक पहुँचने के लिए नर्मदा नदी के ऊपर एक पुल बनाया गया है। यह पुल यात्रियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है | मंदिर तक पहुंचने के दो रास्ते हैं; पुल के माध्यम से या नावों से नदी पार करके।
मंदिर के अंदर भक्तों के लिए अच्छी व्यवस्था की गयी है | मुख्य डिजाइन में दीवारों और स्तंभों पर सुंदर पत्थर की मूर्तियां बनी हैं। यहां तक कि मंदिर की छत पर सुंदर रूप से फूलों की कलाकारी की गई है।
Read also: IPL: CSK टीम के तीन सदस्य कोविड पॉजिटिव
ओंकारेश्वर मंदिर का समय
दर्शन सुबह 5 बजे से 3:50 बजे और शाम 4:15 बजे से 9:30 बजे तक है।
मंगल आरती का समय: सुबह 5 बजे से शाम 5:30 बजे तक है |

