IIMT Academy में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मेरठ रीजनIIMT Academy में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Date:


IIMT Academy में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग को अपनी नियमित दिनचर्या में सम्मिलित करने को आवश्यक बताया

मेरठ। IIMT Academy में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, जोश और उल्लास से मनाया गया। आयोजन में एकेडमी की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा जैन, उप प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता पाराशर और शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बच्चों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योगाचार्य नीलकमल ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग को अपनी नियमित दिनचर्या में सम्मिलित करने को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता ने ओम नाद करके किया। योगाचार्य के निर्देशन में उष्ट्रासन, वृक्षासन, धनुरासन, वज्रासन, शशांक आसन, अनुलोम विलोम, कपालभाति, पवनमुक्तासन, ओम नाद, ध्यान आदि योग का अभ्यास किया गया। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के महाप्रबंधक मयंक अग्रवाल जी ने योग के महत्व को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। मिसेज एम.डी. श्रीमती पीयांशु अग्रवाल जी ने योग की विभिन्न मुद्राओं के महत्व को विस्तार से बताया। IIMT Academy के बच्चों और अभिभावकों ने योग का लाभ उठाया तथा कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में IIMT Academy के नीरज डेविस, अभिषेक, विधि, रोमा, स्वाति, ऋतु, परिधि, सुरभि आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...