अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: टूंडला से प्रयागराज तक महिलाओं ने दौड़ाई नेताजी एक्सप्रेस

उत्तर प्रदेशअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: टूंडला से प्रयागराज तक महिलाओं ने दौड़ाई नेताजी एक्सप्रेस

Date:


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: टूंडला से प्रयागराज तक महिलाओं ने दौड़ाई नेताजी एक्सप्रेस

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन (Tundla Railway Station) से प्रयागराज तक के लिए मंगलवार को महिलाओं के हाथ में नेताजी एक्सप्रेस की बागडोर रही। रेलवे ने महिलाओं को अनूठे तरीके से सम्मान दिया। नेताजी एक्सप्रेस में ड्राइवर से लेकर गार्ड तक सभी महिलाएं तैनात की गईं थीं। महिलाएं ट्रेन को टूंडला जंक्शन से प्रयागराज तक लेकर गईं। ट्रेन रवाना होने से पूर्व रेल अधिकारियाें ने महिलाओं का सम्मान किया।

Read also: महामारी के बाबजूद महिलाओं के हौसले बुलंद

कालका से हावड़ा तक जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस सुबह करीब 9:35 बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। जहां पहले से खड़ी लोको पायलट प्रीती कश्यप, सहायक लोको पायलट बबली गंगवार, गार्ड वर्षा देवी, टीटीई ममता और अनीता, आरपीएफ कांस्टेबल नेहा व सूरजबाई ने ट्रेन की कमान अपने हाथों में ली। स्टेशन मास्टर की कुर्सी पर श्रीमती रजनी सिंह विराजमान थी। ट्रेन रवाना होने से पूर्व स्टेशन पर महिलाओं का सम्मान समारोह हुआ।

डीटीएम जे संजय कुमार के नेतृत्व में सभी का सम्मान किया गया। डीटीएम ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम हीं हैं। जरूरत है तो बस उन्हें मौका देने की। महिला टीम नेताजी एक्सप्रेस(Women’s Team Netaji Express) को प्रयागराज तक लेकर जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में नेरताजी सुभाष चंद्र बोस ने सफर किया था, इसलिए इस ट्रेन नेताजी एक्सप्रेस की कमान महिलाओं के हाथ में दी गई है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह, चीफ लोको इंस्पेक्टर एमके मिश्रा, मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक एसके मीणा, राकेश ग्रोवर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read also: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, राष्ट्रपति 2020 और 2021 के लिए 29 उत्कृष्ट महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे

चीफ लोको पायलट प्रीती कश्यप ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। इस दौरान महिला कर्मचारियों की खुशी देखते ही बनती थी। प्रीती का कहना था कि सपने हर मंजिल को आसान बना देते हैं। समाज की बंदिशें बेटियों के पैरों में बेडियां डालने का काम करती है। यदि उन्हें भी खुला आसमान मिले तो वह भी बुलंदियों को छू सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related