Site icon Buziness Bytes Hindi

कोविड-19 रोकने की रिसर्च को लेकर कल से इंटरनेशनल वेबिनार


कोविड-19 रोकने की रिसर्च को लेकर कल से इंटरनेशनल वेबिनार

न्यूज़ डेस्क – चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के फिजिक्स डिपोर्टमेंट की ओर से कोविड-19 महामारी में रिसर्च को लेकर ई-कांफ्रेंस का आयोजन होगा.इसका शीर्षक ‘वर्तमान परिदृश्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अंत-विषय अनुसंधान की संभावनाओं’ रखा गया है. कल यानि 15 मई से इस दोदिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार (ई-कांफ्रेस) का आयोजन होगा. उद्घाटन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. नरेन्द्र कुमार तनेजा शुक्रवार को सुबह 11 बजे करेंगे. इंटरनेशनल वेबिनार (ई-कांफ्रेस) के संयोजक एवं फिजिक्स डिपार्टमेंट के हेड प्रो0 बीर पाल सिंह ने बताया कि इस वेबिनार का आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो0 नरेन्द्र कुमार तनेजा के अवाहन एवं प्रेरणा से किया जा रहा है.

मेडिकल फील्ड में टेक्नोलॉजी  पर फोकस
इलेक्ट्रानिक्स से लेकर मेडिकल की फील्ड तक अन्तः विषय पर आधारित अनुसंधान का विषय महत्वपूर्ण है. विशेष रूप से मेडिकल की फील्ड के सभी विषयों पर आधारित टैक्नोलाॅजी से ही विभिन्न प्रकार के चिकित्सक रोगो की जाॅच हेतु भी उपकरण तैयार किये जाते हैं.

छः तकनीकी सत्र होंगे
वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में सह-अध्यक्ष, विज्ञान अकादमियों के वैश्विक नेटवर्क, पूर्व अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, नई दिल्ली एवं भूतपूर्व निदेशक, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, नई दिल्ली के प्रोफेसर कृष्ण लाल होंगे. वेबिनार का लाईव प्रसारण यू-ट्यूब एवं फेसबुक के माध्यम से किया जायेगा. वेबिनार में स्काॅटलैण्ड, यूके, जर्मनी, साउथ कोरिया, अमेरिका समेत कई देशों के वैज्ञानिकों द्वारा आमंत्रित व्याख्यान दिये जायेंगे, जिसमें मुख्य रूप से स्ट्रेथक्लाइड यूनिवर्सिटी, ग्लासगो, स्काटलैण्ड, यूके, डॉ. एटोन गै्रडसिक, जोज़फ स्टीफन इंस्टीट्यूट, लजुब्लाना, स्टोवेनिया, डॉ.विकास राना, जर्मनी, डॉ.राहुल सिंघल, अमेरिका, डॉ. मोहित कुमार, साउथ कोरिया एवं प्रो. यूं हा चोई, निदेशक जैविक भौतिकी, कागंवान विश्वविद्यालय सियोल, दक्षिण कोरिया द्वारा विभिन्न अंतः विषयों के अनुसांधन पर प्रस्तुत किए जाएंगे. चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वरिष्ठ एमेरिटस प्रोफेसर प्रो. पीके गुप्ता की ओर से अंतः विषय अनुसंधान (जैव विज्ञान एवं कृषि विज्ञान) के क्षेत्र पर भी विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया जायेगा.वेबिनार में उदद्याटन सत्र के अलावा छः तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जायेगा.

वेबिनार में रजिस्ट्रेशन निशुल्क है
वेबिनार के सचिव प्रो0 अनिल मलिक ने बताया कि वेबिनार में पंजीकरण निःशुल्क है. किन्तु कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आयोजन मण्डल द्वारा सभी प्रतिभागियों से यह अपील की गयी है कि वे पीएम केयर फण्ड में कम से कम इस वेबिनार में प्रतिभाग करने से पूर्व सौ रुपए की राशि का योगदान देकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावना उजाकर करें. आयोजक मण्डल की इस नई पहल का प्रतिभागियों द्वारा स्वागत कर संज्ञान लिया जा रहा है. जिसके फलस्वरूप आयोजन मण्डल के सदस्यों एवं प्रतिभागियों द्वारा पीएम केयर फण्ड में स्वेच्छा से योगदान कर उसकी रसीद आयोजन सचिव को प्रेषित की जा रही है.

यूनिवर्सिटी के लिये नई पहल
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन कान्फ्रेंस का आयोजन यूनिवर्सिटी के लिये एक नई पहल हैै. रजिस्ट्रेशन से लेकर ई-प्रमाण पत्र का वितरण भी आनलाईन होगा. आनलाइन कान्फ्रेंस का सम्पूर्ण कार्य विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के शिक्षकों डॉ. अनुज कुमार, डाॅ. संजीव कुमार शर्मा, डाॅ. योगेन्द्र गौतम, डाॅ. अनिल यादव एवं डाॅ. कविता शर्मा द्वारा कराया जाएगा. विभागाध्यक्ष प्रो. बीरपाल सिंह द्वारा बताया गया कि कोविड़-19 महामारी के दौरान वेबिनार में प्रतिभाग करने हेतु शोध छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में काफी उत्साह है.

Exit mobile version