Blue Origin Faces Shock: अंतरिक्ष की सैर कराने वाला राकेट बूस्टर दुर्घटना का शिकार, कैप्सूल सुरक्षित

इंटरनेशनलBlue Origin Faces Shock: अंतरिक्ष की सैर कराने वाला राकेट बूस्टर दुर्घटना...

Date:

वाशिंगटन। अमेरिका के रईसों में शुमार जेफ बेजोस अंतरिक्ष की सैर कराने वाली कंपनी ब्लू ओरिजिन को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उसके द्वारा छोड़ा गया न्यू शेपर्ड रॉकेट का बूस्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि राकेट का कैप्सूल बच गया और यह सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आया। चूंकि यह पेलोड मिशन था। इसलिए इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं था। लेकिन कंपनी के अंतरिक्ष पर्यटन के लिए यह एक आघात माना जा रहा है।  ब्लू ओरिजिन ने जानकारी दी है कि वेस्ट टेक्सास में कंपनी के प्रक्षेपण स्थल से सुबह 8.30 बजे न्यू शेपर्ड रॉकेट लांच किया था। इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं था। यह एक पेलोड मिशन था। ब्लू ओरिजिन ने ट्वीट कर हादसे के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि रॉकेट की उड़ान के दौरान बूस्टर फेल होते ‘कैप्सूल एस्केप सिस्टम‘ यानी कैप्सूल को बचाने वाला तंत्र सक्रिय हो गया। उसने कैप्सूल को बूस्टर से अलग कर दिया। इसके बाद कैप्सूल सुरक्षित धरती पर उतर आया। बूस्टर ने जमीन को प्रभावित किया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं। 

न्यू शेपर्ड रॉकेट का यह 23 वां मिशन बताया जा रहा है। इसका नाम अंतरिक्ष में पहले अमेरिकी के नाम पर रखा था। ब्लू ओरिजिन का फेल होने वाला पहला मिशन है। कंपनी ने इस हादसे का छोटा वीडियो साझा किया है। एनएस-23 नामक यह मिशन अगस्त में लांच किया जाने वाला था। लेकिन मौसम की खराबी के कारण इसकी उड़ान रोक दी गई थी।  घटना ब्लू ओरिजिन और अमेरिका में तेजी से उभरते अंतरिक्ष पर्यटन उद्योग के लिए झटका है। ब्लू ओरिजिन ने पिछले साल अंतरिक्ष की सैर के लिए उड़ानें शुरू की थीं। इनसे अब तक 32 यात्रियों द्वारा तय मूल्य पर अंतरिक्ष की सैर की जा चुकी है। यात्रियों में कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस और स्टार ट्रेक के विलियम शैटनर के नाम भी शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...