South Africa Bar Firing News: साउथ अफ्रीका में बार के अंदर गोलीबारी, 14 की मौत

इंटरनेशनलSouth Africa Bar Firing News: साउथ अफ्रीका में बार के अंदर गोलीबारी,...

Date:

दक्षिण अफ्रीका।  दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग  के सोवेटो टाउनशिप में एक बार में  गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि वे रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं। शनिवार देर रात एक मिनीबस  टैक्सी में कुछ लोगों का एक ग्रुप आया और बार में कुछ लोगों पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने आज रविवार सुबह मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पुलिस जांच कर रही है कि सामूहिक गोलीबारी क्यों हुई।

Read also: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे शाकिब, बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता ने की पुष्टि

गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को क्रिस हानी अस्पताल ले जाया गया। गौतेंग प्रांत पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने बताया कि घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या देखकर लगता है कि हमलावरों का एक समूह था। जिन्होंने समूह पर गोली चलाई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बार के अंदर कुछ लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई । कुछ लोग आधी रात के बाद जोहान्सबर्ग के सोवेटो के एक बार में घुसे और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। गोलियां चलाने के बाद बंदूकधारी सफेद रंग की टोयोटा मिनीबस में सवार होकर फरार हो गए।

Read also: अमेरिका के साउथ कैरोलिना मॉल में हुई गोलीबारी में 12 घायल, 3 हिरासत में

जानकारी के अनुसार दस अन्य लोग घायल हो गए हैं और तीन कि गंभीर हालत है। उनको अस्पताल में भर्ती किया हैं।घायलों में किशोर शामिल हैं। पुलिस की ओर से अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई।  जांचकर्ताओं का कहना है कि मरने वालों की उम्र 19 से 35 साल के बीच की है। ऑरलैंडो पुलिस स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर नॉनहलानहला कुबेका ने बताया कि अधिक जानकारी जल्द  जारी की जाएगी। बता दे ऑनलाइन पोस्ट की गई भयानक फुटेज में बार में मौज-मस्ती करने वालों के शव खून से लथपथ फर्श पर पड़े  हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related