Same-Sex Marriage: अमेरिका में समलैंगिक विवाह का विधेयक पास, सीनेट में मिल सकती है चुनौती

इंटरनेशनलSame-Sex Marriage: अमेरिका में समलैंगिक विवाह का विधेयक पास, सीनेट में मिल...

Date:

वाशिंगटन। अमेरिका में अब एक बार फिर से समलैंगिक विवाह चर्चाओं में है। यूएस हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने समलैंगिक विवाह को संघीय सुरक्षा प्रदान करने का विधेयक पारित कर दिया है। यह विधेयक 267 में 157 वोटों से पारित हो गया।  हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में रिपब्लिकन पार्टी के 47 सांसदों ने अपना समर्थन विधेयक को दिया है। समलैंगिक विवाह विधेयक बिल को सीनेट में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव से पास होने के बाद अब यह बिल सीनेट में रखा जाएगा। जहां बिल को रिपब्लिकन पार्टी के दस वोटों की जरूरत होगी। वहीं सौ सदस्य वाले सीनेट में डेमोक्रेट्स पार्टी के 50 सदस्य इस समय हैं। हाउस डेमोक्रेट्स की तरफ से एलजीबीटीक्यू अधिकारों की रक्षा के लिए रिस्पेक्ट फॉर मैरिज एक्ट पेश किया है। रेस्पेक्ट फॉर मैरिज एक्ट अमेरिकी राज्यों को दूसरे राज्य में किए वैध विवाह को मान्यता देने के लिए मजबूर करेगा। इसके अलावा इस एक्ट समान-लिंग बल्कि अंतरजातीय विवाहों को सुरक्षा प्रदान करेगा। विधेयक 1996 के विवाह अधिनियम के रक्षा अधिनियम को निरस्त करता है। जिसमें विवाह को एक पुरुष और एक महिला के बीच के मिलन के रूप में परिभाषित किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related