Latest News Today: रूस नहीं होने देगा भारत में ईंधन की कोई कमी,राष्ट्रपति पुतिन का पीएम मोदी को वादा

इंटरनेशनलLatest News Today: रूस नहीं होने देगा भारत में ईंधन की कोई...

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका और पश्चिमी देशों के बढ़ते दबाव के बाद भी भारत ने फिर से जता दिया कि रूस के साथ उसके कारोबारी रिश्तों पर कोई आंच नहीं है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हुई टेलीफोन पर बातचीत के बाद दोनों ही नेताओं ने पेट्रो पदार्थ,उर्वरक,कृषि उत्पादों और फार्मा उत्पादों के द्विपक्षीय कारोबार बनाए रखने पर पूरी सहमति जताई। हाल के महीनों में भारत व रूस के द्विपक्षीय कारोबार में वृद्धि को लेकर दोनों नेताओं ने संतोष जताया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ये स्पष्ट किया कि भारत को ईंधन के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Read also: Russia-Ukraine War: यूक्रेन में बढ़ रहा परमाणु हमले का खतरा, रूस ने शुरू किया न्यूक्लियर का अभ्यास

यानी पेट्रोल डीजल का बराबर आपूर्ति जारी रखेगा रुस। प्रधानमंत्री मोदी एवं राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक बाजार में खाद्यान्नों के अलावा ऊर्जा उत्पाद कीमतों में लगातार अस्थिरता बने रहने पर चिंता जताई। यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन के साथ पीएम मोदी की चौथी बातचीत है। बताया जाता है कि पीएम मोदी की दूसरे किसी देश के नेता के साथ संभवत: यह सबसे ज्यादा बार बातचीत कही जा सकती है।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि दिसंबर, 2021 में राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे के समय किए गए फैसलों की समीक्षा की गई। द्विपक्षीय कारोबार पर बातचीत हुई और इसे आगे भी बनाये रखने पर सहमति बनी है।

वैश्विक मुद्दों खास तौर पर ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत हुई। यूक्रेन के मौजूदा हालात के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति का समर्थक रहा है। रूस की ओर से जारी बयान में कहा है कि जर्मनी में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बनी सहमति के आधार पर दोनों देश के नेताओं की बीच बातचीत हुई है।

दोनों नेताओं ने हाल के महीनों में द्विपक्षीय कारोबार में अच्छी वृद्धि पर संतोष जताया। पीएम मोदी के अनुरोध पर राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी सेना के अभियान के बारे में जानकारी दी। पुतिन ने कीव सरकार के रवैये को भड़काने वाला और खतरनाक बताया है। पुतिन ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो संकट को और बढ़ा रहे हैं। 

Read also: SpiceJet Flight Emergency landing: दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइस जेट के विमान में लगी आग,इमरजेंसी लैडिंग

उधर, कारोबार क्षेत्र से जानकारी आ रही हैं उससे साफ है कि फरवरी, 2022 के बाद से भारत ने रूस से बड़े पैमाने पर पेट्रोलियम उत्पादों खरीद की है। जून, 2022 में रूस भारत के लिए सबसे बड़े क्रूड आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...