Russia Ukraine War : यूरोप को दी जाने वाली गैस आपूर्ति रूस ने और की कम,जर्मन के हालात खराब

इंटरनेशनलRussia Ukraine War : यूरोप को दी जाने वाली गैस आपूर्ति रूस...

Date:

मास्को। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच यूरोप को की जाने वाली गैस की आपूर्ति में रूस ने फिर से कटौती की है। बता दें कि रूस लगातार यूरोप को आपूर्ति की जाने वाली प्राकृतिक गैस आपूर्ति में कटौती कर रहा है। रूस ने अब यहां तीन दिनों तक और अधिक कटौती की घोषणा कर दी है। जबकि इस कटौती के चलते जर्मनी में हालात पहले से ही सबसे खराब हैं। लोग गैस की भारी किल्लत और बढ़ते दामों से परेशान हो गए हैं। जर्मनी के वित्तमंत्री रॉबर्ट हेबेक ने ने बताया कि सर्दियों में गैस आपूर्ति में कमी के कारण लोगों को मुश्किल समय का सामना करना पड़ेगा। इससे हालात और अधिक खराब हो सकते हैं। उन्होंने जर्मन नागरिकों से खपत को काबू में रखने की अपील की है। बता दें कि पूरा यूरोप बिजली तथा बिजली उद्यगों के लिए रुस और मॉस्को से होने वाली गैस सप्लाई पर ही निर्भर है।

Read also: Ukraine Crisis: यूक्रेन के हमले से बौखलाए रुस कर रहा बड़े प्रहार की तैयारी, अमेरिका हुआ सतर्क

पूर्वी यूक्रेन के पोकरोव्स्क शहर में बच्चों को युद्ध की विभीषिका के चलते विकार पैदा हो रहे हैं। बच्चों का वजन तेजी से कम हो रहा है। कुछ बच्चे तो ऐसे हैं जिनका वजन मात्र 1ः5 किलोग्राम ही है। इन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है। इनको पीलिया पीड़ित होने के चलते उन्हें इनक्यूबेटर में रखा है। डॉ0 टेटियाना मायरोशिनचेंको ने बताया कि चिकित्सकों के लिए ऐसे में चुनौतियां अधिक बढ़ गई हैं। क्षेत्र में कई अस्पताल तबाह हो गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related