Iran Hijab Row : हिजाब के विरोध में प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच लोकप्रिय हदीस नफाजी को पुलिस ने मारी गोली

इंटरनेशनलIran Hijab Row : हिजाब के विरोध में प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच...

Date:

तेहरान। ईरान में हिजाब के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। पुलिस की क्रूरता और दमनकारी जानकारियों सामने आ रही है। ईरान में हिजाब के विरोध में ऑनलाइन लोगों के बीच लोकप्रिय हुई 20 साल की युवती हदीस नफाजी को पुलिस ने तेहरान के पास कराज शहर में प्रदर्शन के दौरान गोली मार दी।   हदीस नफाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब वह बिना हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुलिस के सामने पहुंच गई। हदीस नफाजी ने रबर बैंड से अपने बालों को बांध रही थीं। इसके बाद तेजी से ईरान की सड़कों पर महिलाएं और लड़कियां प्रदर्शन करती दिखी थीं।  ईरान में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई में अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। सभी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी में महसा अमीनी की मौत के बाद प्रदर्शन में शामिल थे। दरअसल, ईरान में प्रदर्शनों की शुरुआत पिछले सप्ताह से हुई थी। जब 22 वषÊया महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। अमीनी को ठीक से नकाब ना पहनने के आरोप में हिरासत में लिया था।  

सरकारी अधिकारियों का कहना था कि अमीनी की मौत हार्ट अटैक से हुई। लेकिन अमीनी के परिवार का दावा है कि इसके पहले अमीनी को दिल की बीमारी जैसी कोई शिकायत ही नहीं थी। परिवार का कहना है कि उसकी पुलिस द्वारा पिटाई से मौत हुई। 
अमीनी की मौत से पूरे ईरान में हजारों लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद से हजारों महिलाओं को ईरान के कई शहरों की सड़कों पर महिलाओ को प्रदर्शन करते हुए देखा गया। पिछले कई सप्ताह से प्रदर्शनकारियों और पुलिस का आमना-सामना हुआ है। ईरान में हिजाब के खिलाफ विरोध काफी बढ़ गया है। कई महिलाओं ने सार्वजनिक तौर पर हिजाब जला दिया और विरोध में अपने बाल काट लिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...