इस्लामाबाद: भारतीय मिशन में लौटे उच्चायोग के लापता अधिकारी!

इंटरनेशनलइस्लामाबाद: भारतीय मिशन में लौटे उच्चायोग के लापता अधिकारी!

Date:


इस्लामाबाद: भारतीय मिशन में लौटे उच्चायोग के लापता अधिकारी!

नई दिल्ली:पाकिस्तान ने भारत के दबाव के सामने झुकते हुए कथित तौर पर गिरफ्तार किए गए भारतीय दूतावार के दोनों कर्मचारियों को रिहा कर दिया है। जानकारी के अनुसार ये दोनों कर्मचारी सुरक्षित रूप से वापस भारतीय मिशन में लौट आए हैं। बता दें कि सोमवार सुबह इस्लामाबाद से इनके गायब होने की खबर आई थी। जिसके बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पर इनको अगवा किए जाने का शक जताया गया था।

पाक मीडिया में गिरफ्तारी की बात
पाकिस्तान के जियो न्यूज ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों को उद्धृत करते हुए अपनी खबर में कहा कि एक बीएमडब्ल्यू कार ने शहर की एंबेसी रोड पर सुबह करीब आठ बजे एक पैदल यात्री को टक्कर मारी और उसके बाद कार सवार लोगों ने वहां से भागने की कोशिश की। पैदल यात्री इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्सीडेंट के बाद भीड़ ने पकड़ा था
खबर में कहा गया कि मौके पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ ने कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया और उन्हें इस्लामाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। इसमें कहा गया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि वे दोनों भारतीय उच्चायोग के कर्मी हैं।

कार से व्यक्ति को मारी थी टक्कर
चैनल ने प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला देते हुए कहा कि “कार को गैर जिम्मेदाराना तरीके से चलाया जा रहा था और तेज गति के कारण वह नियंत्रण से बाहर हो गई। पीड़ित सड़क के किनारे फुटपाथ पर चल रहा था जब कार ने उसे टक्कर मारी।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...