G20 Summit: बाली में मिले बाइडेन और जिनपिंग, परमाणु युद्ध और ताईवान पर हुई बात

इंटरनेशनलG20 Summit: बाली में मिले बाइडेन और जिनपिंग, परमाणु युद्ध और ताईवान...

Date:

बाली में जी20 शिखर सम्मेलन पहले दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और चीन के राष्ट्राध्यक्षों ने व्यक्तिगत बैठक की. बाइडेन और शी जिनपिंग के बीच यह पहली व्यक्तिगत बैठक थी. बैठक में यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच परमाणु शक्ति के इस्तेमाल पर भी बात हुई. व्हाइटहॉउस की तरफ से इस बारे में एक बयान जारी कर बताया गया कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि परमाणु युद्ध नहीं होना चाहिए. इसके साथ बाइडेन और शी जिनपिंग ने रूस की यूक्रेन पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकियों की भी निंदा की.

ताईवान पर चीन की दबाव नीति पर अमेरिका को ऐतराज़

व्हाइटहॉउस के बयान के मुताबिक अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ चीन की दबाव डालने वाली कार्रवाइयों पर ऐतराज़ जताया है. वहीँ चीन के सामने मानवाधिकारों को लेकर अपनीचिंताओं को भी रखा. चीन में उइगर मुसलमानों पर मानवाधिकारों के हनन की खबरे दुनिया में सुर्खियां बनी हुई हैं. बातचीत में बाइडेन ने विशवास जताया कि चीन द्वारा ताइवान पर आक्रमण करने का कोई प्रयास हो सकता है. वहीं चीनी सरकार की तरफ से कहा गया है कि शी जिनपिंग ने बाइडेन से कहा कि अमेरिका ताइवान के सवाल पर खतरे की रेखा को पार न करे.

गर्मजोशी से मिले दोनों नेता

इंडोनेशिया के एक लग्जरी रिसॉर्ट होटल में मुलाकात के दौरान शी जिनपिंग और जो बाइडेन ने एक दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया. बाइडेन ने बातचीत की शुरुआत संचार के मुद्दे से की. बाइडेन ने कहा कि वह चीन के साथ संचार के रास्ते खुले रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहाकि मेरे विचार से यह दिखाने की ज़रुरत है कि चीन और अमेरिका अपने मतभेदों का प्रबंधन कर सकते हैं, तत्कालिक वैश्विक मुद्दों पर एक साथ आने की कोशिश कर सकते हैं .

रिश्ते संभालने की जताई उम्मीद

वहीं शी जिनपिंग ने कहा कि दुनिया इस बैठक पर ध्यान दे रही है. एक दुभाषिये के जरिये आपस में संवाद करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि दो प्रमुख देशों के नेताओं के रूप में हमें अमेरिका-चीन संबंधों के लिए सही दिशा तय करने की आवश्यकता है. शी ने चीन और अमेरिका रिश्ते को ठीक से संभाल लेने की उम्मीद जताई . चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि वह चीन-अमेरिका संबंधों और प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर, रणनीतिक महत्व के मुद्दों पर बाइडेन के साथ विचारों का स्पष्ट और गहन आदान-प्रदान करने के लिए तैयार हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...