PNB धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ में फिर लापता

इंटरनेशनलPNB धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ में फिर...

Date:


PNB धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ में फिर लापता

नयी दिल्ली: PNB स्कैम मामले में भारत से फरार हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा में फिर लापता हो गया है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। स्थानीय मीडिया को पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के हवाले से मंगलवार को बताया कि पुलिस ‘‘भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है” जिसके लापता होने की ‘‘अटकलें” हैं।

गाड़ी बरामद, चौकसी लापता
खबर के अनुसार, एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था। बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया। चोकसी के वकील से भी इस संबंध में सवाल किए गए, लेकिन उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला है।

13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप
चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी। चोकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद हैं। दोनों के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...