इस्लामाबाद में बनेगा पहला हिंदू मंदिर

इंटरनेशनलइस्लामाबाद में बनेगा पहला हिंदू मंदिर

Date:


इस्लामाबाद में बनेगा पहला हिंदू मंदिर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पहले हिंदू मंदिर की आधारशिला रखी गई है. भगवान कृष्ण के इस मंदिर को इस्लामाबाद के एच-9 इलाके में 20 हजार वर्गफुट में बनाया जाएगा और इस पर लगभग 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपए खर्च होंगे. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के लिए नरक बन चुका है. यही नहीं यहां आयेदिन हिंदू समुदाय की बच्चियों का अपहरण कर उन्हें मुस्लिम बनने के लिए मजबूर किया जाता है.

मंगलवार को पाकिस्तान के मानवाधिकारों के संसदीय सचिव लाल चंद्र माल्ही ने इस मंदिर की आधारशिला रखी. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए माल्ही ने कहा कि वर्ष 1947 से पहले इस्लामाबाद और उससे सटे इलाकों में कई हिंदू मंदिर थे. इसमें सैदपुर गांव और रावल झील के पास स्थित मंदिर शामिल हैं. हालांकि अब लोग यहां पूजा-पाठ नहीं करते हैं. डॉन न्यूज ने माल्ही के हवाले से बताया कि पिछले दो दशकों के दौरान इस्लामाबाद में हिंदुओं की तादाद में इजाफा हुआ है, जिसके चलते मंदिर की जरूरत महसूस हो रही है. उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि इस्लामाबाद में अल्पसंख्यकों के अंतिम संस्कार के लिए जगह बहुत कम है.

पाक सरकार उठाएगी खर्च
धार्मिक मामलों के मंत्री पीर नूरुल हक कादरी ने कहा कि सरकार मंदिर निर्माण का खर्च उठाएगी. उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए विशेष सहायता देने की अपील प्रधानमंत्री इमरान खान से की गई है. इस्लामाबाद हिंदू पंचायत ने इस मंदिर का नाम श्रीकृष्ण मंदिर रखा है. इस मंदिर के लिए वर्ष 2017 में जमीन दी गई थी. हालांकि मंदिर के निर्माण का का कुछ औपचारिकताओं की वजह से तीन साल से अटका पड़ा था. मंदिर परिसर में एक श्मशान स्थल भी होगा. इसके अलावा अन्य हिंदू मान्यताओं के लिए अलग जगह बनाई जाएगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...