Earthquake Mexico: मेक्सिको में 7.6 तीव्रता का भूकंप, दो की मौत कई इमारतें गिरी

इंटरनेशनलEarthquake Mexico: मेक्सिको में 7.6 तीव्रता का भूकंप, दो की मौत कई...

Date:

मेक्सिको। मेक्सिको के मध्य प्रशांत तट पर पहले दो विनाशकारी भूकंपों की बरसी पर एक बार फिर से 7.6 तीव्रता के भूकंप ने लोगों के भीतर दहशत पैदा कर दी। देश की राजधानी में भूकंप आते ही जोरदार तरीके से चारों ओर लगे भूकंप वाले अलार्म बजने लगे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई इमारतें गिर गई हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1.05 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। अमेरिकी भूगर्भिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र अक्विला से 37 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में कोलिमा और मिचोआकन राज्यों की सीमा के पास 15.1 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.5 बतायी गई है। 

सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि कोलकोमन शहर में इमारतों में दरारों के अलावा देश में महत्वपूर्ण क्षति की तत्काल रिपोर्ट नहीं है। लेकिन  दो लोगों के मरने और कई इमारतों के गिरने की सूचना है।  मेक्सिको राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि नौसेना के सुनामी केंद्र ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया था क्योंकि भूकंप केंद्र के स्थान के कारण समुद्र स्तर में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं थी। हालांकि, इसने अमेरिकी सुनामी वार्निंग सेंटर के अलर्ट का खंडन किया।  अमेरिकी सुनामी वार्निंग सेंटर ने बताया कि भूकंप के केंद्र से 186 मील यानी लगभग 300 किलोमीटर के अंदर तटों पर खतरनाक सुनामी लहरों के आने के संकेत हैं।

मेक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबाम ने ट्वीट किया कि राजधानी में दो लोगों के मरने और कई इमारतों के गिरने की जानकारी है। इसके अलावा अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। शहर के पर्यावरण लोकपाल कार्यालय के बाहर दर्जनों कर्मचारी खडे़ थे। जो भूकंप के दौरान हिलते-डुलते नजर आने लगे। भूकंप के दौरान शहर के हिस्सों में बिजली नहीं थी। जिसमें ट्रैफिक स्टॉपलाइट भी इसमें शामिल थी। इससे राजधानी के कुछ हिस्सों में काफी देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related