Swaminarayan Temple Canada: स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दीवार पर लिखे भारत विरोधी नारे

इंटरनेशनलSwaminarayan Temple Canada: स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दीवार पर लिखे...

Date:

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में बीती रात कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में भारी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद असमाजिक तत्वों ने दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिख दिए। इस घटना के बाद से वहां के हिंदू समुदाय में आक्रोश है और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की है और अपना विरोध दर्ज करवाया है। वहीं कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने का आग्रह किया। भारतीय मूल के कनाडा सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। इससे पहले अन्य मंदिरों में नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है।

मंदिर को तोड़ने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे देखे जा सकते हैं। हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है। ब्रैम्पटन दक्षिण की सांसद सोनिया सिद्धू ने मंदिर तोड़ने की इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि हम एक बहुसांस्कृतिक और बहु-धार्मिक समुदाय में निवास करते हैं। जहां हर कोई सुरक्षित महसूस करने का हकदार हो सकता है। जिम्मेदार लोगों को उनके कार्यों के परिणामों का सामना करने के लिए स्थित होना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...