नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के सऊदी अरब पहुंचने के पहले खाड़ी देश ने अपने हवाई क्षेत्र को सभी विमानों के लिए खोल दिया है। सऊदी अरब के इस कदम से इस्राइल के प्रति खुले रुख का संकेत माना है। राष्ट्रपति बाइडन ने इस फैसले का स्वागत किया है। सऊदी अरब ने आज शुक्रवार को ऐलान किया कि वह अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने वाली एयर लाइंसों से प्रतिबंध हटा रहा है। बयान जारी कर कहा गया कि देश के आसमान से उड़ान भरने की आवश्यक शर्तें पूरी करने वाली एयर लाइंस एयर स्पेस का उपयोग कर सकेंगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने अरब के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसको ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने इसका स्वागत भी किया है। इस्राइल के प्रति सऊदी अरब का यह नया समझौतावादी रुख है। इसके पहले इस्राइल ने अरब देशों के साथ संबंध स्थापित करने के प्रयासों किए। लेकिन उनके बावजूद सऊदी अरब में उसे मान्यता नहीं दी गई। सऊदी अरब ने इससे साफ इनकार कर दिया था। सऊदी नागरिक विमानन प्राधिकरण ने अब सभी अंतरराष्ट्रीय विमान कंपनियों के लिए अपना आकाश खोलते हुए ट्विटर पर बयान जारी कर दिया है।

