America: टेक्सास शहर में छात्र ने की गोलीबारी, 21 लोगों की हुई मृत्यु

इंटरनेशनलAmerica: टेक्सास शहर में छात्र ने की गोलीबारी, 21 लोगों की हुई...

Date:

अमेरिका से एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ टेक्सास के युवाल्डे रॉब एलिमेंट्री स्कूल में 18 वर्षीय छात्र ने फायरिंग करके कई लोंगो को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार छात्र द्वारा किये गये इस हमले में 18 बच्चों समेत 3 शिक्षकों की मृत्यु भी हो गयी है, इसके साथ ही 13 स्कूली बच्चे और स्कूल के कुछ मेम्बर भी घायल हो गये हैं। वहीं इस घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुस्सा जाहिर करते हुये तीखी प्रतिक्रिया दी है, जहाँ उन्होंने कहा है कि गन लॉबी के खिलाफ हम कब खड़े होंगे, अब हम वो करेंगे जो हमें करना चाहिए।

आगे उन्होंने कहा कि इस हादसे में जाने वाले बच्चों के माता-पिता अब अपने बच्चों को कभी नहीं देख पायेंगे, यहाँ बहुत सारी आत्माएं कुचली गयी हैं। अब वक्त है इस दर्द पर एक्शन लेने का। दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों ने हमलावर को मार गिराया है, वहीं अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं इस घटना के बाद स्कूल पैरेंट्स से स्कूल ने गुजारिश करते हुये कहा है कि वह अभी बच्चों को लेने न आये, क्योंकि अभी पूरे इलाके को सील किया जा रहा है, जब तक पूरे इलाके को सील नहीं कर दिया जाता है।

तब तक आप लोग यहाँ न आये, इसके साथ ही स्कूल प्रशासन ने बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। वहीं इस घटना पर टेक्सास के गवर्नर ने कहा है कि इस घटना का गुनाहगार 18 साल का है, उसने रायफल के जरिये फायरिंग की है। दूसरी ओर पुलिस के एनकाउंटर में उसे भी मार गिराया गया है, अब हम मामले की आंतरिक जाँच कर रहें हैं, जो भी इस घटना में दोषी होंगे बक्शे नहीं जायेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related