तुर्की। तुर्की में दो सड़क हादसों में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है। पहला हादसा गाजियांटेप में हुआ। जहां यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पत्रकारों को ले जा रही बस को एक यात्री बस ने टक्कर मारी। इस घटना में 16 की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। दूसरी घटना मार्डिन के डेरिक जिले में हुई। जहां एक बेकाबू ट्रक ने भीड़ को रौंद दिया। इस सड़क दुर्घटना में 16 की मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में अभी भी अशांति फैली हुई है।
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों की एक चौकी पर आईईडी से धमाके किए गए। जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अज्ञात हमलावरों ने बजौर के डामा डोला तहसील की पुलिस चौकी पर आईईडी विस्फोट किया। जिसमें मौके पर दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मारे गए पुलिस कर्मियों की पहचान सैयद अहमद और इनायतुर रहमान के तौर पर हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू है।
Read also: Big Breaking News: 26/11 दोहराने की धमकी मामले में एक संदिग्ध पकड़ा गया
वहीं अमेरिका में भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी के समर्थन में दुनिया भर के लेखक और साहित्यकार एकजुट हो रहे हैं। रुश्दी के समर्थन में जुटे लेखक-मित्रों ने एकजुटता कार्यक्रम में रचनाएं पढ़ी। अमेरिका में एक कार्यक्रम दौरान मंच पर प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने के बाद से लोग उनकी स्वास्थ्य कामना कर रहे हैं। इसी कड़भ् में रुश्दी के मित्र व अन्य लेखकों ने न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया और इसमें एकत्र हुए लोगों ने उनकी रचनाओं को पढ़ा। उन्होंने सलमान रुश्दी के अभिव्यक्ति की आजादी संबंधी विचारों पर भी एकजुटता दिखाई है।

