Site icon Buziness Bytes Hindi

Covid-19 Update : उत्तरी कोरिया में बुखार से कोहराम,ना दवा मिल रही ना अस्पताल में बेड

नई दिल्ली। उत्तरी कोरिया में इस समय बुखार से कोहराम मचा हुआ है। हालात ये हैं कि मरीजों को ना तो अस्पताल में बेड मिल रहा है और ना बुखार की दवाएं ही मिल रही है। मीडिया के आ रही खबरों के मुताबिक उत्तरी कोरिया में इस समय 20 लाख लोग बुखार की चपेट में पड़े हुए है। हालात काफी भयावह हैं। बता दें कि पिछले साल जब पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से कराह रही थी और कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर से कोहराम मचाया हुआ था। उस दौरान डब्ल्यूएचओ के अलावा अन्य कई देशों ने उत्तर कोरिया को सहायता की पेशकश की थी। लेकिन किम जोंग ने हर प्रकार की सहायता लेने से मना कर दिया था। उन्होंने डब्ल्यूएचओ को भी किसी तरह की मदद देने से मना किया था। 

Read Also :उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर दागी घातक बैलिस्टिक मिसाइल (लीड-1)

जिस समय कोरोना संक्रमण ने पूरी दुनिया में कहर मचाया हुआ था। उस दौरान पूरे दो साल तक उत्तरी कोरिया कोरोना की चपेट से दूर रहा था। लेकिन अब उत्तर कोरिया में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गत 13 मई को कोरोना संक्रमण से पहली मौत का आधिकारिक ऐलान सरकार की ओर से किया गया था। उसके बाद से उत्तर कोरिया की मीडिया ने यह भी कहा कि देश में 3.50 लाख से अधिक लोग रहस्यमयी बुखार से पीड़ित हैं। हालांकि, उत्तरी कोरिया ने इन लोगों में कोरोना संक्रमित होने का किसी प्रकार का कोई खुलासा नहीं किया है। अब उत्तरी कोरिया में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 3.50 से बढ़कर 20 लाख पहुंच गई है।

Read Also :China: चीन को लगा एक और झटका, कनाडा ने बैन की यह बड़ी चीनी कंपनी

 

Exit mobile version