Site icon Buziness Bytes Hindi

अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस -नारी शक्ति वूमेन एम्पावर ने किया व्याख्यान माला का आयोजन


अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस -नारी शक्ति वूमेन एम्पावर ने किया व्याख्यान माला का आयोजन

वेबिनार के माध्यम से सदस्याओं ने नारी सशक्तिकरण पर रखे विचार

मेरठ। अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारी शक्ति वूमेन एम्पावर संस्था की मेरठ शाखा द्वारा वेबिनार के माध्यम से व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। प्रभारी डाॅ छाया शर्मा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण को लेकर समाज में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज ही घोषित नारी सशक्तिकरण की नौ दिवसीय योजना की सराहना करते हुए योजना के क्रियान्वयन में सभी से सहयोग देने और अन्य लोगो को प्रेरित करने का निवेदन किया।

वेबिनार को संबोधित करते हुए सुरेखा जैन ने कहा कि सुधार की शुरुआत स्वं से होती है। उन्होंने सदस्याओं को हम होंगे कामयाब गीत के माध्यम से हमेशा अपना बेहतर देने का संदेश दिया। कामिनी शर्मा ने कहा कि लिंगानुपात विषमता समाज की बड़ी समस्या है इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। दीप्ती अरोड़ा ने अपने संबोधन में मजदूर वर्ग में जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

अंजू चैधरी ने लड़कियों को समान अधिकार, स्वतंत्रता, और अधिकार देने पर बल दिया। यशस्वी चैधरी ने कहा कि लड़कियों को शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है ताकि वो किसी पर आश्रित न रहें। ममता ठाकुर ने अपने विचार, ओस की बूंद की तरह होती हैं बेटियां कविता के माध्यम से रखें। निमिषा शर्मा ने कहा कि समाज में लड़कियों और लड़कों में भेदभाव को समाप्त किया जाना चाहिए।

नंदिनी ठाकुर ने तू कितनी अच्छी है कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। संस्था अध्यक्षा शोभा चैधरी ने वेबिनार को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वूमेन एम्पावर मेरठ शाखा द्वारा चलाए फोटो अभियान को प्रेरणादायक बताया एवं व्याख्यान माला के सफल आयोजन की बधाई दी। दीपाली पाटिल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वेबिनार का समापन संबोधन करते हुए संस्था प्रभारी डाॅ छाया शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version