Site icon Buziness Bytes Hindi

अंतरिम बजट एक नज़र में

interim budget

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आज ‘वित्त विधेयक, 2024’ पेश किया है. हालाँकि सब इसे चुनावी बजट मानकर चल रहे थे लेकिन इस अंतरिम बजट में किसी भी तरह का कोई लोकलुभावन वादा नहीं किया गया है. विशेषज्ञ इसे मोदी सरकार का रिफार्म बिल बता रहे हैं। चलिए इस मिनी बजट की मुख्य कुछ बातों को हम आपसे शेयर करते हैं.

बजट की ख़ास बात प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर है जिसमें अगले पांच सालों में दो करोड़ और मकानों के निर्माण का लक्ष्य है. किराए के मकानों और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मध्यम वर्ग के पात्र लोगों को खुद के मकान खरीदने और बनाने में मदद करने की सरकार योजना लाएगी।
छत पर सौर प्रणाली लगाकर एक करोड़ परिवार हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकेंगे. इससे परिवारों को हर वर्ष 15 से 18 हजार रुपए की बचत होगी.
देश में ज्यादा मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे.
9 से 14 साल की बालिकाओं के टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा ताकि सर्वाइकल कैंसर से निपटा जा सके.
आष्युमान भारत योजना से सभी आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकओं को जोड़ा जायेगा. नया यू-विन प्लेटफॉर्म और मिशन इंद्रधनुष में तेजी से काम किया जाएगा.
डेयरी किसानों की सहायता के लिए कार्यक्रम तैयार किया जाएगा.
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को बढ़ावा दिया जाएगा. पांच एकीकृत पार्क एक्वापार्कों की स्थापना होगी.
‘लखपति दीदी’ का लक्ष्य बढ़ाने का निर्णय.
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान में अब जय अनुसंधान जोड़ा जायेगा
50 वर्षीय ब्याज मुक्त लोन के जरिए एक लाख करोड़ रुपए का कार्पस स्थापित किया जाएगा.
अगले वर्ष के अवसंरचना विकास परिव्‍यय में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि
प्रधानमंत्री गति शक्ति के अंतर्गत पहचान गए गए तीन प्रमुख आर्थिक रेल गलियारों का शुभारंभ किया जाएगा.
चालीस हज़ार सामान्य रेल डिब्बों को “वंदे भारत” मानकों के मुताबिक बदला जाएगा.
मौजूदा हवाई अड्डों का विस्तार और नये हवाई अड्डों का विकास कार्य तीव्र गति से जारी रहेगा.
स्किल इंडिया मिशन को बढ़ावा दिया जायेगा
ई-वाहनों के विनिर्माण और चार्जिंग अवसंरचना को सहायता प्रदान करेगी और ईवाहन इकोसिस्टम का विस्तार और सुदृढ़ीकरण करेगी.

Exit mobile version