Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने रतन टाटा की लवस्टोरी, बड़ी दिलचस्प है

रतन टाटा को  किसी परिचय की जरूरत नहीं है । आज पूरी दुनिया उन्हें जानती है. लेकिन क्या आप उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानते है. आज हम उन्ही की  लवस्टोरी के बारे में आपको बतायेगे।

Image Source: Google

कुछ साल पहले बड़ौदा मैनेजमेंट एसोसिएशन (बीएमए) के एक कार्यक्रम में रतन टाटा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताई थीं, जिसमें उनकी लवस्टोरी भी शामिल थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें जिंदगी में चार बार प्यार हुआ, लेकिन चारों बार हालात ऐसे बने कि किसी न किसी कारण से उनकी शादी नहीं हो पाई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अच्छा हुआ कि उनकी शादी नहीं हो सकी, अगर होती तो हालात ज्यादा कठिन हो जाते। 

रतन टाटा के मुताबिक, जब वह अमेरिका में रह रहे थे, तो उन्हें एक अमेरिकी लड़की से प्यार हुआ था। वह इस मामले में काफी गंभीर थे और उस लड़की से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन बाद में वह भारत आ गए और किसी वजह से उनकी प्रेमिका वहीं रह गई। फिर हालात ऐसे बने कि उस लड़की की शादी किसी और से हो गई। 

रतन टाटा को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है, खासकर सक्सेस स्टोरीज यानी सफलता की कहानियां। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि सेवानिवृति के बाद वो किताबें पढ़ने पर ही ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा उन्हें कुत्ते पालने का भी बहुत शौक है। वो अपने पालतू कुत्तों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई बार शेयर कर चुके हैं। 

रतन टाटा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं। कुछ महीने पहले एक फैंस ने उनसे एक अजीब सा सवाल पूछा था, कि ‘अगर आप टाटा समूह के प्रमुख नहीं होते तो फिर क्या होते?’ इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि ‘संभवत मैं एक कामयाब आर्किटेक्ट बनने की कोशिश करता’।

Exit mobile version