Site icon Buziness Bytes Hindi

Brazil President Election: ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रोचक हुआ मुकाबला,प्रत्याशियों के बीच बहस तेज

Brazil President Election

ब्रासीलिया। ब्राजील में राष्ट्रपति पद का चुनाव मुकाबला रोचक होता जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ता जा रहा है। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच बहस तेज होती जा रही है। चुनाव के दूसरे दौर की पहली बहस के दौरान दोनों प्रत्याशियों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। दरअसल इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के सामने वामपंथी नेता व पूर्व राष्ट्रपति लूला डा0 सिल्वा चुनावी मैदान में डटे हैं।पहले दौर के चुनाव प्रचार के दौरान लूला डा सिल्वा को 48 फीसद वोट मिले थे तो, बोल्सोनारो को 43 फीसद वोट मिले।

चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी लूला डा सिल्वा ने कोरोना के दौरान देश में हुईं मौतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, कोरोना महामारी से ब्राजील में 680,000 मौतें हुईं। जबकि इनमें से आधे से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने बोल्सोनारो सरकार पर कोविड टीकों की खरीद में देरी और अप्रमाणित इलाज को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।

वहीं बोल्सोनारो, लूला के खिलाफ काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लूला की पार्टी ने 14 साल के शासन के दौरान देश को भ्रष्टाचार व घोटालों में झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि एक मामले में लूला सहित दर्जनों व्यापारिक नेताओं को गिरफ्तार किया था। इन लोगों को रिश्वतखोरी के आरोप में जेल तक जाना पड़ा था।

Exit mobile version