बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के कार्यों को अक्टूबर-नवम्बर 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश

उत्तर प्रदेशबुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के कार्यों को अक्टूबर-नवम्बर 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश

Date:


बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के कार्यों को अक्टूबर-नवम्बर 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड, गंगा एवं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए इसे जुलाई-अगस्त, 2021 तक पूरा किया जाए, ताकि इसे लोगों के आवागमन के लिए शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके।

मुख्यमंत्री ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के कार्यों को अक्टूबर-नवम्बर 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के कार्यों में तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण कर सितम्बर-अक्टूबर, 2021 तक इसका शिलान्यास करवाकर निर्माण कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के त्वरित एवं चहुंमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है। विकास से पूरे प्रदेश में रोजगार के अवसर सृजित होंगे और समाज में खुशहाली आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चारों एक्सप्रेस-वे से आच्छादित क्षेत्रों में स्थित विभिन्न उत्पादन इकाइयों के साथ-साथ नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित किए जाने की सम्भावना बढ़ जाएगी। प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के कार्यों के साथ-साथ दोनों तरफ जनसुविधाओं के विकास, पेट्रोल पम्प, रेस्टोरेण्ट इत्यादि को भी विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि इन एक्सप्रेस-वे के संचालन के उपरान्त लोगों को असुविधा न हो। उन्होंने सभी एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य के साथ-साथ साइनेज की स्थापना और मार्ग प्रकाश की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग और एम्बुलेंस इत्यादि की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों से एक्सप्रेस-वे गुजर रहे हैं, वहां की स्थानीय लोक कलाओं को पेण्टिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों में लगी कम्पनियों को अपने-अपने पैकेज के अन्तर्गत आने वाले सभी गांवों के विद्यालयों में एक-एक स्मार्ट क्लास बनाने के लिए कहा जाए। उन्होंने सभी एक्सप्रेस-वे के इर्द-गिर्द सघन वृक्षारोपण के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में स्थानीय ग्राम वासियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...