Site icon Buziness Bytes Hindi

सत्ता में बैठे लोगों को नारे और वादे करने की बजाय काम करके दिखाना होगा


सत्ता में बैठे लोगों को नारे और वादे करने की बजाय काम करके दिखाना होगा

वराणसी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिये गये ‘अब मथुरा की बारी है’ के बयान को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि काशी और मथुरा के लिए भी कानून बनाकर मंदिर बनाएं और देवी-देवताओं का सम्मान करें। उन्होंने डिप्टी सीएम को आईना दिखाते हुए कहा कि नारे और वादे करने की वजह काम करके दिखाएं।

Read also: रामभक्तों के खून से सने हाथों वालों से सलाह की ज़रूरत नहीं: केशव प्रसाद मौर्या

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा मुद्दे को उठाए जाने के बाद से उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है। रविवार को वाराणसी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅक्टर प्रवीण तोगड़िया भी इस मुद्दे पर टिप्पणी किए बगैर रह नहीं सके। उन्होंने कहा की अयोध्या का मुद्दा तो कोर्ट में चल रहा था लेकिन काशी में तो नंदी अपने महादेव के दर्शनों के लिए तरस रहे हैं और मां श्रृंगार गौरी मस्जिद में बैठी हुई हंै। तोगड़िया ने कहा कि बयान देने की बजाये नेता देवी-देवताओं का सम्मान करें और काशी-मथुरा के लिए भी कानून बनाकर मंदिर बनाएं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा की केशव मौर्य 18 साल तक हमारे सहयोगी रहे हैं और वह जो बात कह रहे हैं वोैं ठीक ही है।

प्रवीण तोगड़िया ने जिहाद मुक्त भारत बनाने के शुरुआत दारुल उलूम देवबंद और तबलीगी जमात पर प्रतिबंध लगाकर करने के लिए कहा। श्री काशी विश्वनाथ काॅरिडोर के लोकार्पण को लेकर डाॅक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जब तक नंदीकेश्वर के सामने बाबा विश्वनाथ का मंदिर नहीं है और जब तक हमारी मां श्रृंगार गौरी मस्जिद से मुक्त नहीं होती तब तक सभी काम बहुत छोटे हैं।

राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए डाॅक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि भारत की राजनीति का हिंदूकरण हो गया है। अखिलेश भैया हनुमान जी की बात करते हैं तो प्रियंका गांधी मंत्र बोलती हैं। और तो और राहुल गांधी भैया अपना जनेऊ दिखाते हैं तो ममता बनर्जी मंच से चंडी पाठ सुनाती हैं। राजनेताओं में आया यह परिवर्तन हिंदू की जीत है। उन्होंने कहा कि काशी और मथुरा बन जाए तो हम मानेंगे की हमारी मां श्रृंगार गौरी की मस्जिद से मुक्ति हो गई है।

Read also: सलमान खुर्शीद की किताब के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई गुरुवार को

सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से करने को लेकर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यह चुनाव के समय जनता को मूल मुद्दों से भटकाने का प्रयास है। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि चुनाव के दौरान रोजगार, महंगाई, सुरक्षा, किसानों की फसल के दाम पर चर्चा की जानी चाहिए धर्म पर नहीं। उन्होंने कहा कि जिस देश में 19 करोड़ लोग भूखे सोते हैं, 20 करोड़ नौजवानों के पास रोजगार नहीं है, किसानों के सिर पर 17 लाख करोड़ रुपये का कर्जा हो उस देश में अनावश्यक चर्चा कर जनता को मूल मुद्दों से भटकाने का प्रयास किसी भी राजनीतिक दल को नहीं करना चाहिए।

Exit mobile version