आज भेजी जाएगी किसानों के खाते में 2000 रुपये की क़िस्त, फायदा उठाने के लिए करें यह काम

बिज़नेसआज भेजी जाएगी किसानों के खाते में 2000 रुपये की क़िस्त, फायदा...

Date:

व्यापार:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का रजिस्ट्रेशन करवा चुके किसानों का इंतजार आज खत्म हो गया है। क्योंकि आज 31 मई है और आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खातों में 2 हजार रुपये की क़िस्त भेजेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में 21,000 करोड़ रुपये की किस्त जारी करेंगे इससे करीब 10 लाख किसानों को लाभ प्राप्त होगा। 
वही अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र हैं तो आपको KYC अपडेट करवाना आवश्यक है जो किसान kYC अपडेट नहीं करवाएगा उसके खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना का पैसा नहीं आएगा। केवाईसी अपडेट की आज यानी 31 मई को अंतिम तिथि है आज के बाद से केवाईसी का अपडेशन बन्द हो जाएगा। वही जो लोग कीवाईसी का अपडेशन नहीं करवाएंगे उन्हें 2000 रुपये मिलना बंद हो जाएगा। 
जानकारी के लिए बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6,000 रुपये प्राप्त होते हैं। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों को मिलती है। अभी तक लाखो की संख्या में किसान मोदी की इस योजना का लाभ उठा चुके हैं इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना है। 

जाने कैसे अपडेट करें केवाईसी:- 

सबसे पहले पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
दाईं ओर उपलब्ध eKYC विकल्प पर क्लिक करें।
अपना आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
अब ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें और प्राप्त हुआ ओटीपी दर्ज कर दें। 
इसके साथ ही आपकी केवाईसी अपडेट (KYC Update) हो जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related