अच्छी और गहरी नींद बेहद जरुरी है, नींद पूरी न होने की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा हो सकता है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते है तो 6 से 8 घंटे की नींद जरूर ले | हमारी बदलती लाइफस्टाइल की वजह से अनिद्रा की समस्या आम हो गयी है | लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है बस कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने की जरूरत है |
आज इस लेख के माध्यम से हम आपको अच्छी और गहरी नींद के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए वो बतायेगे
चावल
चावल का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है , तो आपको डाइट में चावल को शामिल करना चाहिए। चावल को पचने में काफी समय लगता है। चावल को पचाने के लिए शरीर में रासायनिक क्रिया होती है, जिसके कारण नींद आने लगती है।
अखरोट
एक शोध के अनुसार अखरोट में मेलाटोनिन पाया जाता है, जो नींद की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। अच्छी और गहरी नींद के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करें।
बादाम
बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। बादाम का सेवन करने से शरीर में मेलाटोनिन होर्मोन बनता है, जो अनिद्रा की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।
हल्दी वाला दूध
अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करने से अच्छी और गहरी नींद आती है।

