मासूम बच्चियां भी हो रहीं हैवानियत का शिकार

मेरठ रीजनमासूम बच्चियां भी हो रहीं हैवानियत का शिकार

Date:


मासूम बच्चियां भी हो रहीं हैवानियत का शिकार

मेरठ में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया।

आजमगढ़, बुलंदशहर और फतेहपुर में भी हुई बच्चियों के साथ दरिंदगी

मेरठ। हवस के भूखे मासूम लड़कियों को भी हैवानियत का शिकार बना रहे हैं। आजमगढ़, बुलंदशहर और फतेहपुर में बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी के बाद अब मेरठ में भी मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये दबिशें दे रही है। आरोपी के तीन साथियों को भी हिरासत में लिया गया है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर अलीबाग में गुरुवार की रात को शाहिद निवासी अहमद नगर अपनी मौसी के घर आया। घर पर ताला लगा हुआ था जिसकी चाबी शाहिद के पास थी। आरोप है कि शाहिद ने वहीं खेल रही आठ साल की मासूम को टार्च पकड़ने के बहाने अंदर ले गया। वहां पर उसने मासूम को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाते हुए दुष्कर्म किया। मासूम की चीखें सुनकर लोग वहां पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल, खून से लथपथ बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।

इस संबंध में सीओ कोतवाली अरविंद चैरसिया ने बताया कि बच्ची के परिवार ने शाहिद निवासी अहमद नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश में दबिश डाली जा रही है। पूछताछ के लिये आरोपी के करीबियों को भी बुलाया गया है। सीसीटीवी फुटेज से भी जानकारी हासिल की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...