सेना और एनडीआरएफ ने अभियान चला कर बचा ली मासूम की जान
आगरा। एक फीट चैड़े और 130 फीट गहरे बोरवैल में गिर गये एक मासूम को नौ घंटे तक चले अभियान के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। देवदूत बनकर बच्चे की जान बचाने के लिये सेना और एनडीआरएफ ने डेढ़ घंटे का रेस्क्यू आपरेशन चला कर मासूम की जिंदगी बचा ली।
धरियाई गांव निवासी किसान छोटेलाल ने अपने घर के सामने लगे सबमर्सिवल के खराब हो जाने पर उसके पाइप निकलवा लिये थे। सबमर्सिवल के एक फीट चैड़े और 130 फीट गहरा बोरवैल को खुला छोड़ दिया था। सोमवार सुबह छोटेलाल का तीन वर्षीय बेटा शिवा खुले बोरवैल में गिर गया। ग्रामीणों ने बोरवैल में रस्सी डाली तो बच्चे के 95 फीट पर अटक जाने का अंदाजा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची सेना और एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे को बचाने के लिये अभियान शुरू कर दिया।
जेसीबी से खुदाई का कार्य करने के दौरान बच्चे को रस्सी के सहारे पानी, ग्लूकोज, और बिस्कुट भी दिये गये। शाम पांच बजे बच्चे को सकुशल बोरवैल से बाहर निकाल लिया गया। खुली हवा में सांस मिलते ही बच्चे को राहत आयी तो परिवार उसे देखकर बिलख कर रोने लगा। बच्चे को तत्काल सेना की एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नियंत्रण में बतायी जा रही है।

