50 रुपये का लालच देकर कानपूर में मासूम दलित बच्ची का रेप

उत्तर प्रदेश50 रुपये का लालच देकर कानपूर में मासूम दलित बच्ची का रेप

Date:


50 रुपये का लालच देकर कानपूर में मासूम दलित बच्ची का रेप

कानपुर: जिले के घाटमपुर क्षेत्र के गांव में बुधवार को एक युवक ने पांच साल की दलित बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर मामला शांत कराया। ग्रामीण आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

50 रुपये देने का दिया लालच
घाटमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची शौच के लिये बाहर गई थी, तभी 25 वर्षीय युवक उसे 50 रुपये देने के बहाने एक खेत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब लड़की मदद के लिए चिल्लायी तो उसके भाई और पड़ोसी सहित उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। हालांकि आरोपी वहां से भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको पकड़ने का पुलिस प्रयास कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...