Site icon Buziness Bytes Hindi

ज़ख़्मी ममता बनर्जी SSKM Hospital में भर्ती, एलक्शन कमीशन ने घटना की मांगी रिपोर्ट


ज़ख़्मी ममता बनर्जी SSKM Hospital में भर्ती, एलक्शन कमीशन ने घटना की मांगी रिपोर्ट

कोलकाता: नंदीग्राम प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पैरों पर चोट लग गई है जिसके बाद फ़ौरन उन्हें राजधानी कोलकाता गया और एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां छह सदस्यीय मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही हैं। ममता के घायल होने की खबर मिलते ही राज्यपाल जयदीप धनगड भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

ममता ने लगाया हमले का आरोप
ममता बनर्जी द्वारा खुद पर हमला करने के आरोप को लेकर की गई शिकायत पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रशासन से पूरे घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने शुक्रवार तक अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।

साज़िश का संकेत
मुख्यमंत्री ममता ने बताया, “नंदीग्राम में जब वह अपनी गाड़ी के नजदीक थी तो कुछ लोगों ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण उनके पैर में चोट लग गई। 4-5 लोगों ने गाड़ी एकदम बंद कर दी। बहुत चोट लग गई। वहां लोकल पुलिस से कोई नहीं था। किसी की साजिश जरूर है। यह जानबूझकर किया गया है।”

Exit mobile version