Site icon Buziness Bytes Hindi

Narayan Murthy On Rishi Sunak: दामाद के प्रधानमंत्री बनने पर ससुर नारायण मूर्ति हुए खुश, अमिताभ बच्चन ने कहा ‘जय भारत’

Narayan Murthy On Rishi Sunak:

नई दिल्ली। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद के रूप में ऋषि सुनक की ताजपोशी की तैयारी में अब भारत वंजी जुट गए हैं। ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारतवंशियों में हर्ष की लहर है। सुनक के प्रधानमंत्री बनने से ब्रिटेन से लेकर भारत तक खुशिया मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए भारतवंशी ऋषि सुनक तैयार हैं। दामाद की सफलता से इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अपने दामाद ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने पर ससुर नारायण मूर्ति ने पहली प्रतिक्रिया में कहा कि ऋषि को बधाई। हमको उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि ऋषि यूके के लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

बता दें कि ऋषि सुनक अक्सर अपने ससुराल वालों से मिलने के लिए बेंगलुरु आते हैं। नारायण मूर्ति ने ई-मेल के माध्यम से दी अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, ऋषि को बधाई। एक फार्मासिस्ट मां और डॉक्टर पिता के बेटे सुनक की शिक्षा इंग्लैंड के प्रसिद्ध स्कूलों में एक विनचेस्टर और फिर ऑक्सफोर्ड में हुई। उन्होंने गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक कंपनी में काम किया। उसके बाद कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड से एमबीए भी किया। जहां उनकी मुलाकात इंफोसिस सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई। इसके बाद उन्होंने 2009 में अक्षता से शादी कर ली। दंपति की दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं।

यूके के पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ऋषि सुनक की सराहना की है। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है जय भारत…। ब्रिटेन के पास मातृभूमि से प्रधानमंत्री के रूप में एक नया वायसराय है।

Exit mobile version