Site icon Buziness Bytes Hindi

75 करोड़ भारतीय मोबाइल ग्राहकों से जुड़ी जानकारी हुई चोरी

data

भारत में अब तक की सबसे बड़ी डेटा-चोरी हुई है, एक साइबर सुरक्षा कंपनी के 75 करोड़ भारतीय मोबाइल ग्राहकों से जुड़ी जानकारी में सेंध लगने की बात कही है। इस खुलासे के बाद टेलीकॉम कंपनियों कों दूरसंचार विभाग ने अपने सिस्टम का सिक्योरिटी ऑडिट कराने के निर्देश जारी किये है। एक सरकारी अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक साइबर सुरक्षा कंपनी क्लाउडसेक ने दावा किया है कि उसकी रिसर्च टीम ने पाया है कि हैक करने वाले डार्क वेब पर 75 करोड़ भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं से जुड़ी जानकारी जो करीब 1.8 टेराबाइट की है, बेचा जा रहा है।

क्लाउडसेक के मुताबिक हैकर ने कानूनी रूप से अघोषित स्रोत के माध्यम से आंकड़े प्राप्त करने का दावा किया है। हैकर का कहना है कि उसने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है. अधिकारी के मुताबिक Department of Telecommunications ने telecom operators से अपनी प्रणाली का सुरक्षा ऑडिट कराने को कहा है अधिकारी ने साथ में ये भी कहा कि telecom operators ने अनौपचारिक रूप से विभाग से कहा है क्लाउडसेक रिपोर्ट में लीक जानकारी का जो दावा किया गया है, वह दूरसंचार ग्राहकों के पुराने आंकड़ों का संकलन मालूम पड़ता है। यह सेंध उनकी प्रणाली में किसी भी तरह की गड़बड़ी के कारण नहीं लगी है।

सीईआरटी-इन यानि सरकारी साइबर सुरक्षा इकाई इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम से जुड़ी साइबर खुफिया कंपनी ने कहा कि ये मामला 23 जनवरी को सामने आया। क्लाउडसेक ने संबंधित अधिकारियों और संगठनों को जानकारी साझा करने के हिस्से के रूप में सूचित किया है जो संभवतः उल्लंघन से प्रभावित हुए हैं।इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बिक्री के लिए उपलब्ध आंकड़ों के लीक होने से व्यक्तियों और संगठनों दोनों के लिए जोखिम है। रिपोर्ट के मुताबिक चेतावनी देने वाले ने पूरे डाटा की कीमत 3,000 अमेरिकी डॉलर लगाईं है।

Exit mobile version