Site icon Buziness Bytes Hindi

ऑनर किलिंग की सूचना पुलिस ने रूकवाया युवती का अंतिम सस्कार


ऑनर किलिंग की सूचना पुलिस ने रूकवाया युवती का अंतिम सस्कार

फांसी पर लटका मिला था सुभाष नगर निवासी रूपाली का शरीर
पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिये भेजा, कराई फोरेंसिक जांच

मेरठ। ऑनर किलिंग की सूूचना पर पुलिस ने एक युवती के अंतिम संस्कार को रूकवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। सुभाषनगर निवासी युवती का शरीर फांसी पर लटका मिला था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस को सूचना दिये बगैर परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने सूरजकुंड पहुंचे। मगर पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले वहां पहुंच कर शव को कब्जे ले लिया।

सुभाषनगर निवासी जगदीश सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल हैं। वह दस साल पहले रिटायर हुए थे। उनकी 30 वर्षीय पुत्र रूपाली रोजाना की तरह अपने मां के साथ सोई थी। शनिवार सुबह रूपाली का शरीर फांसी पर लटका देखा तो परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। मगर चिकित्सकों ने रूपाली को मृत घोषित कर दिया। घर आकर परिवार वालों ने रूपाली के अंतिम संस्कार की तैयारी की और शव को लेकर सूरजकुंड पहुंच गये।

तब तक रूपाली के फांसी लगाने की चर्चाएं मोहल्ले में फैल चुकी थी। किसी ने पुलिस को ऑनर किलिंग की सूचना दी तो पुलिस तुरंत श्मशान घाट पहुंची और अंतिम संस्कार रूकवा दिया। युवती की मौत संदेहास्पद स्थिति में होने के कारण पुलिस ने रूपाली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। वहीं पुलिस रूपाली के घर पहुंच कर फोरेंसिक जांच कर तथ्य जुटा रही है। इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी के अनुसार पोस्टमार्टम और फाॅरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रूपाली की मौत को लेकर मोहल्ले में कई तरह की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि रूपाली की शुक्रवार रात को अपने भाई से कहासुनी हुई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शादी न होने के कारण रूपाली डिप्रेशन में आ गयी थी। वहीं पुलिस ऑनर किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा।

Exit mobile version