Kanwar Yatra 2022: कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप, एक कांवड़िए को पकड़ा

उत्तराखंडKanwar Yatra 2022: कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप,...

Date:

हरिद्वार। आज कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन दिल्ली से कांवड़ यात्रियों को लेकर हरिद्वार पहुंचते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने यात्रियों को अलर्ट करते हुए छानबीन शुरू की। लेकिन बम कहीं नहीं मिला। जांच में पता चला कि सूचना फर्जी थी। बताया जाता है कि नशे में धुत्त कांवड़ियों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गाजियाबाद निवासी रिंकू वर्मा ने इसी दौरान कंट्रोल रूम को फोन करके ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना दी। पुलिस ने रिंकू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार रविवार रात दो बजे दिल्ली से चलकर कांवड़ स्पेशल ट्रेन हरिद्वार पहुंची।

Read also: Uttarakhand Weather: एटीएस के हवाले हर की पैड़ी,35 डिग्री तापमान में ऐसे कर रहे डयूटी

ट्रेन के पहुंचने पर किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर ट्रेन में बम होने की सूचना दी। सूचना देने वाले ने बताया कि ट्रेन में संदिग्ध लोग हैं। आपस में ट्रेन में बम लगाने की बात कर रहे हैं। इस सूचना से हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट भेजा गया। इस दौरान स्टेशन पर जीआरपी एसएसपी डीपी सिंह, एएसपी अरुणा भारती, थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज कुमार, आरपीएफ बम निरोधक दस्ते दमकल वाहनों के साथ पहुंच गए। जीआरपी ने सबसे पहले स्टेशन खाली करवा दिया। बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की तलाशी लेनी शुरू की। लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। इससे पुलिस और एजेंसियों ने राहत की सांस ली। जीआरपी ने सूचना देने वाले की छानबीन की। ट्रेन से उतरे यात्रियों से पूछताछ की। रेलवे स्टेशन परिसर से रिंकू वर्मा निवासी गाजियाबाद को पकड़ लिया। बताया जाता है कि रिंकू नशे में था और कांवड़ लेने हरिद्वार आया था।  पूछताछ में रिंकू ने जानकारी दी कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर उसका कुद लोगों से झगड़ा हो गया। उन लोगों ने रिंकू की पिटाई कर दी। उनको सबक सिखाने के लिए उसने ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना कंट्रोल रूम को दी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related