Site icon Buziness Bytes Hindi

आईएएमआर में विद्यार्थियों को दी न्यूज एंकरिंग की जानकारी


आईएएमआर में विद्यार्थियों को दी न्यूज एंकरिंग की जानकारी

गेस्ट लेक्चर में बताया, मीडिया के फील्ड में सैकड़ों करियर ऑप्शन मौजूद

गाजियाबाद। आईएएमआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में न्यूज एंकरिंग के लिए गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस गेस्ट लेक्चर में बतौर अतिथि सिटी हलचल न्यूज चनल मेरठ के वरिष्ठ एंकर केके शर्मा और एन भारत न्यूज चैनल के सीनियर एंकर नकुल भारद्वाज ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बेहतर स्टेज एंकर बनने के मार्ग बताये।

वरिष्ठ न्यूज एंकर केके शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि, वर्तमान मे टीवी एंकरिंग में करियर एक बेहतरीन विकल्प है। आज के समय मे फिल्म और मीडिया इंडस्ट्री युवाओं की पहली पसंद है। क्योंकि इस क्षेत्र में दाम के साथ नाम भी होता हैं। अधिकांश लोग ग्लैमर को देख इस फील्ड में आ रहे हैं। इस समय टीवी एंकरिंग में भी बहुत से करियर के ऑप्शन खुल गए हैं। टीवी एंकरिंग में भी आप न्यूज चैनल में न्यूज एंकर बन सकते हैं। इसके अलावा आप विभिन्न टीवी शो, रियलिटी शो होस्ट कर सकते हैं। कमर्शियल फिल्में, बाॅलीवुड फिल्मों में भी आप करियर बना सकते हैं। आज के समय मे क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे प्रोग्राम काफी तेजी से बन रहे हैं। आप इनमें भी टीवी एंकर बन सकते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में दिन- प्रतिदिन नए-नए प्रोजेक्ट बन रहे हैं। जंहा पर करियर की अपार संभावनाएं हैं। अगर आपके अंदर टैलेंट है, तो आप बहुत आसानी से इस फील्ड में अच्छा मुकाम पा सकते हैं।

मशहूर न्यूज चैनल एंकर नकुल चतुर्वेदी ने कहा कि, बीजेएमसी करने के बाद आप न्यूज चैनल में न्यूज एंकरिंग कर सकते हैं। रियलिटी शो, टीवी शो में टीवी एंकर बनकर शो होस्ट कर सकते हैं। क्राइम पेट्रोल, दंगल, सावधान इंडिया जैसे प्रोग्राम में भी टीवी एंकरिंग कर सकते हैं। बाॅलीवुड और एक्टिंग में भी करियर बना सकते हैं। वाॅइस ओवर आर्टिस्ट भी बन सकते हैं। आरजे और वीजे के तौर पर कैरियर बना सकते हैं। आजकल तो यूट्यूब पर भी न्यूज चैनल काफी पाॅपुलर हो रहे हैं। आप यूट्यूब न्यूज चैनल में भी न्यूज एंकर बन सकते हैं। अपना भी यूट्यूब चैनल स्टार्ट कर सकते हैं।

बीजेएमसी विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि, एंकरिंग में करियर बनाने वाले युवाओं में गुड़ कंम्यूनकेशन स्किल, कैमरा फ्रेंडली होना, बेझिझक बोलने का अंदाज, हिंदी और इंग्लिश भाषा का अच्छा ज्ञान, समसामयिक मुद्दों की जानकारी आदिस्किल्स का होना बहुत जरूरी है।

इस गेस्ट लेक्चर को सफल बनाने में बीजेएमसी के असिस्टेंट प्रोफेसर अनामिका पाल और विद्यार्थियों में अमित कुमार सागर कोरी अभिषेक तान्या त्यागी और इशांत कश्यप का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version