Site icon Buziness Bytes Hindi

2000 Rupee demonetisation: 2000 का नोट बदलने की ये है पूरी प्रक्रिया

rbi

2000 Rupee demonetisation: RBI ने 2000 रुपए का नोट वापस लेने का फैसला लिया है। इस फैसले में आरबीआई ने कहा है कि 23 मई से 30 सितंबर तक लोग 2000 रुपए के नोट बैंकों में बदलवा सकते हैं। आरबीआई के बाद अब 2000 रुपए का नोट बदलने के लिए एसबीआई ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें नोट बदलने की पूरी जानकारी दी गई है।

2000 का नोट बदलने के लिए भरना होगा फार्म!

2000 रुपए के नोट फैसले को लोग ‘एक और नोटबंदी‘ के रूप में देख रहे हैं। हालांकि सरकार इसे नोटबंदी नहीं नोट बदली बता रही है। सरकार का दावा है कि 2000 रुपए के नोट में जाली मुद्रा का चलन बढ़ गया था। इसी के साथ नोट का उपयोग काला धन छिपाने के लिए हो रहा था। इसलिए ‘क्लीन नोट पॉलिसी‘ के तहत 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है। 19 मई आरबीआई ने कहा था कि 23 मई से 30 सितंबर तक 2000 रुपए के नोट बदले जाएंगे। 30 सितंबर के बाद 2000 रुपए के नोट बाजार में पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। 2000 रुपए के नोट बदलने के लिए एक प्रकार का फार्म भरने की जरूरत होगी। जो बैंक से ही मिलेगा।

नोट बदलने को लेकर उठे सवाल

अब जिनके पास 2000 रुपए नोट है वो इसे कैसे बदल सकते हैं? क्या इसे बदलने के लिए किसी तरह का फॉर्म भरना होगा? नोट बदलने के लिए आधार या कोई पहचान पत्र देना होगा? जैसे कई सवाल मन में है। इन सवालों पर सरकारी आदेश के दो पत्र सामने आए है। जिससे थोड़ी गफलत की स्थिति हो गई है। आइए 2000 रुपए के नोट को बदलने की पूरी प्रक्रिया-

2000 रुपए के नोट बदलने की पूरी प्रक्रिया

Exit mobile version