महंगाई डायन ने खा लिया भाजपा को

फीचर्डमहंगाई डायन ने खा लिया भाजपा को

Date:


महंगाई डायन ने खा लिया भाजपा को

  • हिमाचल की मंडी लोकसभा और तीनों विधानसभा सीटों पर मिली करारी हार

कुल्ल। हिमाचल की सत्ता का सेमीफाइनल मानी जा रही मंडी लोकसभा के साथ 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में महंगाई डायन ने भाजपा को ही खा लिया। उपचुनाव में जहां भाजपा को करारी हार मिली वही कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले संजीवनी मिल गई है।

Read also: बंगाल उपचुना : 3 सीटों पर भाजपा की जमानत जब्त

मंडी संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह जो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी भी है ने जीत हासिल की। वही बात करें विधानसभा उपचुनाव की तो अर्की विधानसभा सीट पर संजय अवस्थी, जुब्बल-कोटखाई सीट पर रोहित ठाकुर और फतेहपुर सीट पर भवानी सिंह पठानिया ने जीत हासिल कर कांग्रेस के मजबूती से बढ़ते कदमों को जाहिर कर दिया है।

हिमाचल में कांग्रेस की हार का मुख्य कारण बढ़ती महंगाई माना जा रहा है। सीएम जयराम ठाकुर भी इस बात को मानते हैं की महंगाई का मुद्दा कांग्रेस ने जोर-शोर से उठाया और उन्हें जनता का समर्थन भी मिला। हालांकि भाजपा की हार के पीछे हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कार्यशैली को लेकर लोगों की नाराजगी, युवाओं को रोजगार ना मिल पाना भी कारण माना जा रहा है। वहीं हिमाचल में पार्टी के बीच हो रही गुटबाजी के कारण जनता के बीच सही संदेश नहीं जा पाया। इसके अलावा युवाओं की मतदान से दूरी और मंडी संसदीय सीट पर सिर्फ 57.73 प्रतिशत मतदान होना भी भाजपा की हार का कारण बताया जा रहा है।

Read also: भाजपा की सुलोचना रावत ने जीती जोबट सीट, महिला उम्मीदवार चुनने पर मतदाताओं को दिया धन्यवाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह राज्य में ऐसी हार पार्टी के लिये चिंता का विषय है। वहीं इस हार के बाद सीएम जयराम ठाकुर पर भी दबाव बढ़ जाएगा। क्योंकि जयराम ठाकुर ने हार को लेकर दिए गए बयान में कहा है कि महंगाई की वजह से ही भाजपा की हार हुई है। सीएम का यह कहना निसंदेह विरोधियों को भाजपा पर निशाना साधने का एक और मौका दे देगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...