Site icon Buziness Bytes Hindi

महंगाई की मार , बिटकॉइन एक हफ्ते में 17 फीसदी टूटा

व्यापार:- इस समय पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है हर देश महंगाई की मार झेल रहा है। वही विशेषज्ञ पटरी से नीचे हुई अर्थव्यवस्था के संदर्भ में कह रहे हैं कि इसे सुधारने में अभी वक़्त लगेगा। देशों को लगभग तीन से चार तिमाही तक अभी इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद देश यह उम्मीद लगा सकते है कि उनके देश की अर्थव्यवस्था कुछ हद तक ठीक होगी और महंगाई पर कुछ लगाम लगेगी। लेकिन हम अगर अभी की बात करें तो इस समय महंगाई का प्रकोप हर ओर दिखाई दे रहा है शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

अगर हम इस समय के क्रिप्टोकरेंसी बाजार की बात करें तो इसकी पूंजी 3.1 लाख करोड़ डॉलर से घटकर 1.19 लाख करोड़ डॉलर पर आ गई है। वही बिटकॉइन एक हफ्ते में 17 फीसदी टूटा है। पोलकाडाट में 28 फीसदी और सोलाना में 38% गिरावट रही। वही अगर हम भारत की जीडीपी की बात करें तो इसमे अच्छी वृद्धि देंखने को मिली है। अगर हम दिसंबर की बात कर तो यह 5.4% फीसदी बढ़ा है। 
इसके अलावा अगर हम महंगाई की बात करें तो यह इस समय सभी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इस समय अमेरिका का महंगाई स्तर 8.3 फीसदी ब्रिटेन का 7 फीसदी, फ्रांस का 5.2 फीसदी और भारत का 7.79 फीसदी पर पहुंच गया है। वही शेयर मार्केट में भी खूब गिरावट दर्ज हुई है। इस समय भारत का निफ्टी विगत एक माह में 9.8% गिरा है वही चीन में 4.14%, जापान में 4.08%, यूरोपीय बाजारों में 7.17%, अमेरिकी डाउजोंस में 6.97% की कमजोरी देंखने को मिली है।
Exit mobile version