Site icon Buziness Bytes Hindi

Inflation Attack: त्योहारी मौसम में महंगाई का तड़का,मसालों के दाम में लगी आग

#image_title

त्योहारी मौसम में एक ओर जहां आज सुबह दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई वहीं दूसरी ओर खाद्य मसालों की कीमत में आग लग गई है। हालात ये हैं कि प्रत्येक मसालों के दाम में करीब 20 प्रतिशत का उछाल आया है। त्योहारी मौसम में खाद्य वस्तुओं कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसके दाम बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। इसमें रसोई गैस सिलिंडर के अलावा तेल, दाल, आटा की कीमतों में तो पहले से वृद्धि हो चुकी है। लेकिन अब मसालों के दामों में भी तेजी आई है। पिछले एक साल में मसालों के दाम में करीब 40 प्रतिशत की तक वृद्धि हुई है। इस महंगाई का कारण पिछले महीनों में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को बताया है।

धनिया, लालमिर्च के साथ जीरा और धनिया के दामों में तेजी आई है। वहीं नमक की कीमत में भी उछाल आया है। लाल मिर्च के साथ ही बड़ी इलायची की कीमत में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सौंफ के दाम ​एक साल में दोगुना हो गए हैं। बारिश के चलते सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। कंपनियों ने दाम पहले जितना रखने के लिए पैकेट में सामग्री का वजन कम किया है।

इन सबकी मार आम आदमी पर पड़ रही है। शहर किराना व्यापारियों की माने तो कोरोना काल के बाद से खाने-पीने की चीजों के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। मसाले महंगे होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। किराना व्यापारियों का कहना है कि महंगाई का असर त्योहार पर दिखाई दे रहा है। लोग अब अपने बजट के अनुसार रोजमर्रा की वस्तुओं को खरीद रहे हैं।

मसालों की कीमतों में अंतर (रुपये प्रति किलो ग्राम)
मसाला अक्तूबर -2021 अक्तूबर 2022
नमक 20 रुपये 30 रुपये
धनिया 100 रुपये 180 रुपये
लाल मिर्च 200 रुपये 280 रुपये
हल्दी 90 रुपये 120 रुपये
जीरा 200 रुपये 340 रुपये
लौंग 850 रुपये 1050 रुपये
काली मिर्च 700 रुपये 750 रुपये
सौंफ 80 रुपये 180 रुपये
बड़ी इलायची 600 रुपये 1000 रुपये

Exit mobile version