Infinix ने इस साल भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन पेश किए जो कि शानदार फीचर्स से भरपूर है | अब वहीं ये बात सामने आयी है की कंपनी जल्द ही बाजार में अपना एंड्राइड टीवी लेकर आ रही है, जो कि 14 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी ऐसा कुछ कंपनी की आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की हैं। लेकिन Flipkart पर हुई लिस्टिंग से स्पष्ट हो गया है कि यह जल्द लॉन्च होने वाला है और Flipkart एक्सक्लूसिवल होगा। Flipkart की लिस्टिंग के मुताबिक यह 14 दिसंबर को दस्तक देगा।
Infinix X1 Android TV के संभावित फीचर्स
- यह एंड्राइड टीवी TUV Rheinland सर्टिफाइड है जो कि ब्लू रेज़ से आंखों का बचाव करने में सक्षम है।
- इसके अलावा रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस तकनीक के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला टीवी होगा।
- Infinix X1 में EPIC 2.0 picture engine और एचडीआर तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। जो कि कलर शॉर्पनेस, कन्ट्रास्ट और 400 nits को मैनेज करते हैं।
- अन्य फीचर्स की बात करें तो Infinix X1 Android TV में ट्रू बेज़ेल लेस डिजाइन और हाई स्क्रीन बॉडी टू रेश्यो दिया जाएगा।
पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई थी कि कंपनी Infinix X1 एंड्राइड टीवी को भारत में 32 इंच और 42 इंच दो स्क्रीन साइज में पेश कर सकती है। वैसे कंपनी की प्लानिंग इसे दिवाली के दौरान लॉन्च करने की थी लेकिन लॉन्च को आगे बढ़ा दिया गया। लेकिन अब यूजर्स के लिए इसके लिए ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।
बता दें कि कंपनी ने हाल ही में भारत में Infinix Zero 8i स्मार्टफोन को लॉन्च किया था जो कि आज यानि 9 दिसंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह MediaTek Helio G90T प्रोसेसर से लैस है और इसमें 6.85 इंच का फुल एचडी+ ड्यूल पंच होल कटआउट डिस्प्ले दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी मौजूद है।

