Infinix Note 7 का वीडियो टीजर जारी कर देश में कर दी गई लॉन्चिंग की घोषणा

टेक्नोलॉजीInfinix Note 7 का वीडियो टीजर जारी कर देश में कर दी...

Date:


Infinix Note 7 का वीडियो टीजर जारी कर देश में कर दी गई लॉन्चिंग की घोषणा

न्यूज़ डेस्क : दिग्गज कंपनियों में शुमार Infinix ने अपने नवीनतम स्मार्टफोन Infinix Note 7 का वीडियो टीजर जारी कर देश में लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है Infinix Note 7 स्मार्टफोन को 16 सितंबर के दिन इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा.

टीजर वीडियो के माध्यम से यह भी खुलासा किया गया है, Infinix Note 7 स्मार्टफोन को विक्रय के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर प्राप्त कराया जाएगा वही यदि फीचर्स की बात करें, तो उपभोक्ता को इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी, पंच-होल डिस्प्ले तथा चार कैमरे प्राप्त हो सकते हैं.

Infinix Note 7 स्मार्टफोन के दाम को लेकर अभी तक जानकारी नहीं प्राप्त हुई है सूत्रों की मानें, तो कंपनी इस नवीनतम स्मार्टफोन का दाम 15,000 से 20,000 रुपए के मध्य रख सकती है. हालांकि, इस स्मार्टफोन के वास्तविक दाम की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के पश्चात् प्राप्त होगी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Infinix Note 7 स्मार्टफोन में 6.95 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,640 पिक्सल होगा. इसके अतिरिक्त इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio G70 प्रोसेसर का सपोर्ट प्राप्त हो सकता है.

वहीं यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित XOS 6.0 पर कार्य करेगा उपभोक्ता को Infinix Note 7 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलने की आशा है. इस सेटअप में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस तथा लो-लाइट वीडियो सेंसर उपस्थित होगा इस के साथ ही ये फ़ोन बहुत शानदार है, तथा कई आकर्षक ऑफर्स के साथ इसे 16 सितम्बर को ख़रीदा जा सकता है. 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...