Site icon Buziness Bytes Hindi

Infinix Note 12i हुआ लॉन्च, जाने इसके फीचर और कीमत

Infinix Note 12i

टेक डेस्क। Infinix अपनी Note सीरीज के Note 12i स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, ये 10,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गयी है।

Infinix Note 12i कीमत

वैसे तो इस स्मार्टफोन को 12,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, लेकिन इसे 9,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर खरीद सकते है। आप 30 जनवरी से फ्लिपकार्ट से इस स्मार्टफोन को ले सकते है। ये दो कलर ऑप्शन- फोर्स ब्लैक और मेटावर्स ब्लू में आपको मिल जाएगा।

Infinix Note 12i फीचर्स

Infinix Note 12i में 6.7 इंच की FHD + AMOLED स्क्रीन, 60Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 1000 nits तक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलेगा। इसमें Octa Core MediaTek Helio G85 12nm प्रोसेसर और 4GB LPPDDR4x रैम और, 64GB स्टोरेज मिलेगी।

Infinix Note 12i में डेप्थ सेंसर और AI लेंस के साथ 50MP का रियर कैमरा आपको मिल जाएगा, 8MP कैमरा का सेल्फी कैमरा के साथ – साथ साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी भी है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 AC, ब्लूटूथ 5, GPS आदि की सुविधा भी है।

Exit mobile version